Weather Update: अभी और सताएगी सर्दी, 48 घंटों में दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा, धूप के बाद भी चलेगी शीतलहर

Weather Update: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर जारी रहने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से ही शामिल हैं। ठंडी हवाओं के चलते गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

Update: 2024-01-11 01:40 GMT

सर्दी बढ़ेगी 48 घंटों में दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा, धूप के बाद भी चलेगी शीतलहर मौसम विभाग: Photo- Social Media

Weather Update: अभी कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर भारत के सभी इलाकों में तापमान में गिरावत होने का अनुमान है। न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री के करीब और नीचे चला जाएगा। जबकि दिल्ली और एनसीआर समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को धूप तो निकलेगी, लेकिन गलन वाली ठंड में कोई कमी नहीं आने वाली है। मौसम में इस तरह का बदलाव अगले 48 घंटे के भीतर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देखी जा सकती हैं। वहीं कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी लगातार कोहरा पड़ता रहेगा।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, अमेठी, अयोध्या सहित कई जिलों में दो पर में धूप निकली, लेकिन इससे सर्दी में किसी तरह की राहत नहीं मिलती दिखी। तेज हवाओं के चलने से धूप बेअसर रही। तेज हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

धूप तो निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं

वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार को दोपहर बाद उत्तर भारत के कई इलाकों में धूप तो निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। दोपहर दो बजे के बाद से पंजाब समेत हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और गलन जैसी ठंड की चपेट में आ गए। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय महासागर के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कम दबाव की परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते तापमान में कमी दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले अगले 48 घंटे के भीतर अब न्यूनतम पारे में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 8 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। जबकि अधिकतम तापमान इन इलाकों में 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर चलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से ही शामिल हैं। वहीं ठंडी हवाओं के चलते गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

शून्य तक पहुंच सकती है विजिबिलिटी

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली के बाहरी इलाके समेत बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरे की तेजी देखी जा सकती है। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के राज्यों के कुछ हिस्सों में कोहरा बहुत ज्यादा पड़ सकता है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि कोहरा इतना ज्यादा होगा कि उसकी विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है।

Tags:    

Similar News