अब राहुल गांधी की जगह लेगें ये, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप

कांग्रेस के अगले अध्यक्ष चुने जाने को लेकर चल रही पार्टी की अंदरूनी चर्चाएं अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। अंदरखाने देश की सबसे पुरानी पार्टी को संभालने के लिए राहुल गांधी के उत्तराधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है।

Update: 2019-06-30 08:31 GMT
rahul gandhi

नई दिल्ली : कांग्रेस के अगले अध्यक्ष चुने जाने को लेकर चल रही पार्टी की अंदरूनी चर्चाएं अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। अंदरखाने देश की सबसे पुरानी पार्टी को संभालने के लिए राहुल गांधी के उत्तराधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांधी परिवार ने ही इस पद के ‌लिए मौजूद विकल्पों में सबसे उपयुक्त नेता को चुन लिया है।

यह भी देखें... धर्म की वजह से बॉलीवुड को कहा अलविदा, सामने आया ये लेटर

हालांकि इसकी घोषणा होने में थोड़ा वक्त लग सकता है, क्योंकि अभी पार्टी में 'इस्तीफे का नाटक' चल रहा है। अब तक कांग्रेस के दफ्तर में 2019 लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेने वाले करीब 140 नेताओं के इस्तीफे आ चुके हैं। यह सिलसिला अभी थंमेगा नहीं, क्योंकि राहुल गांधी ने इसी लाइन पर अपना इस्तीफा सौंपा है।

क्या पूर्व गृहमंत्री को सौंपी जाएगी कमान?

कांग्रेस ने सभी नामों पर विचार करने के बाद गांधी परिवार की सलाह लेकर पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुनने का मन बना चुका है। सुशील कुमार शिंदे के नाम पर सहमति बनने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, जनार्दन द्विवेदी से लेकर एके एंटनी और मुकुल वासनिक तक नामों पर चर्चा की गई।

सुशील कुमार ‌शिंदे आज मिल सकते हैं राहुल गांधी से

जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार शिंदे को आज इसके बारे में अंतिम जानकारी दी जा सकती है। इस बाबत शिंदे आज राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उनके नाम पर गांधी परिवार की ओर से आम सहमति मिल गई है। यहां तक कि गांधी परिवार के सहालकार, वरिष्ठ, पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें यह दायित्व सौंपने की वकालत की है।

Tags:    

Similar News