CORONA IMPACT: आवश्यक वस्तुओं के दायरे में आए मास्क और सैनेटाइजर्स

कोरोना के प्रकोप के चलते मास्क और हैंड सैनेटाइजर्स को केंद्र सरकार ने एन-95 सहित मास्क और हैंड सैनेटाइजर्स को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में ला दिया है।

Update: 2020-03-15 14:04 GMT

लखनऊ/नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण मास्क और हैंड सैनेटाइजर्स की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एन-95 सहित मास्क और हैंड सैनेटाइजर्स को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में ला दिया है।

सरकार की ओर से रविवार को जानकारी दी गई कि देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 107 हो गई है। इनमें 90 भारतीय नागरिक और 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

केजीएमयू में निकला एक पॉज़िटिव सैंपल

लखनऊ के केजीएमयू में कोरोना आईसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ . सुधीर सिंह ने बताया कि आज 60 कोरोना के टेस्ट हुए जिसमें एक सैंपल पॉज़िटिव मिला है। ये पॉजिटिव सैंपल आगरा से आया हुआ निकला। पॉज़िटिव मरीज़ बेंगलुरू से आगरा पहुंची थी। यूपी में अब तक कुल 13 पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके हैं।

दुनिया भर में 5000 से अधिक लोगों की मौत

देशभर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। 14 राज्यों में स्कूल और कालेज बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- गुजरात में गहरे संकट में फंसी कांग्रेस, दूसरी सीट हारने का खतरा

इस बीमारी से पूरी दुनिया में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक देश में कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कर्नाटक में एक 76 साल का व्यक्ति और दिल्ली में 68 साल की एक महिला शामिल हैं।

भारत में अब तक 107 केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल में कोरोना वायरस के 22 सकारात्मक मामले सामने आए हैं। जबकि महाराष्ट्र में 31, उत्तरप्रदेश में 12, दिल्ली में सात, कर्नाटक में छह, लद्दाख में तीन, जम्मू-कश्मीर में दो और राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश तथा पंजाब में एक-एक मामले सामने आए हैं।

भारत में पॉजिटिव पाए गए कुल 107 मामलों में 17 विदेशी नागरिक हैं। जिनमें 16 इटली के पर्यटक और एक नागरिक कनाडा का है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 9 पाजिटिव पाए गए लोगों को उपचार के बाद ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- मास्क की काला बाज़ारी रोकने के लिए योगी सरकार ने लिया ये बड़ा ऐक्शन

इनमें 3-3 उत्तरप्रदेश और केरल के हैं। इसके अलावा दिल्ली के 2 और तेलंगाना के 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

15 अप्रैल तक मनोरंजन कार्यक्रम बैन

इधर, यूपी में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने 15 अप्रैल तक जिले में किसी भी प्रकार का मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यहां के स्विमिंग पूलों को भी 15 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने 15 अप्रैल तक जिले में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मनोरंजन के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें- बर्बाद हुई फसलों मानक हुआ तय: मुआवजा मिलना मुश्किल, किसान चिंतित

उन्होंने बताया कि अगर पूर्व में भी किसी व्यक्ति ने 15 अप्रैल तक कार्यक्रम करने की अनुमति ली है तो उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News