कोरोना ने उड़ाई इन राज्यों की नींद, 24 घंटे में रिकार्ड तोड़ पॉजिटिव केस

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,516 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 375 मरीजों की मौत हुई है। नए मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 95 हजार 048 हो गई है।

Update: 2020-06-20 08:05 GMT

नई दिल्ली: देश में पहली बार एक दिन में 14 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,516 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 375 मरीजों की मौत हुई है। नए मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 95 हजार 048 हो गई है। साथ ही कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में आज बड़ा उछाल देखने को मिला।

दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु 9079 मामले

कोरोना के बढ़ता ग्राफ, नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। अगर देखा जाय तो 3 राज्यों पर संकट गहराता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में केवल 3 राज्यों में 10 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के 9079 मामले सामने आए हैं, जबकि देश के अन्य 33 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को मिलाकर 5437 मामले सामने आए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 3137 नए केस, महाराष्ट्र में 3827 नए केस और तमिलनाडु में 2115 नए केस सामने आए हैं।

ये भी देखें: इस एक्ट्रेस की मां सदमे में, नहीं दे रही मुम्बई जाने की इजाजत

किसी को घर से निकलने की इजाजत नहीं

महाराष्ट्र में तेज से कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए अब मुंबई पुलिस ने बीएमसी से 5 जगहों पर पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की मांग की है। मुंबई पुलिस ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीएमसी से समता नगर, कुरार का अप्पापाड़ा, कुरार गांव, मड़ इलाका और मलाडा के कुछ जगहों को पूरी तरह से लॉकडाउन करने की मांग। इस दौरान किसी को घर से निकलने की इजाजत नहीं देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही केवल जरूरी सामान को ही खोलने की बात कही जा रही है।

ये भी देखें: PM मोदी ने लॉन्च किया गरीब कल्याण रोजगार योजना, मजदूरों को होगा फायदा

भारत में 2 जून को 2 लाख केस हो गए

जहां तक लाख की बात है तो भारत में एक लाखवां केस 18 तारीख को आया था। फिर 2 जून को देश में 2 लाख केस हो गए। यानी, एक लाख से दो लाख पहुंचने में 14 दिन का वक्त लगा। अब दो लाख केस भी दोगुने होकर चार लाख होने को हैं। देश में दो लाख केस महज 18 दिन में बढ़ गए हैं।

Tags:    

Similar News