फानी के खतरे को देखते हुए ओडिशा हाई अलर्ट पर है,राज्य में 5000 किचन बनाए गए

समुद्र तटीय प्रदेश ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी के कारण बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

Update: 2019-05-03 04:57 GMT

नई दिल्ली: समुद्र तटीय प्रदेश ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी के कारण बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। लोगों को शुक्रवार को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। फानी तूफान जगन्नाथ पुरी के समीप दस्तक देगा। भयंकर च्रकवात फानी ओडिशा के तट की ओर बढ़ता जा रहा है। अनुमानित समय दोपहर तीन बजे से बहुत पहले ही तटीय इलाके से टकराएगा।'फानी' के ओडिशा के तट से टकराने की पूरी प्रक्रिया चार से पांच घंटे में पूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें.....थोड़ी देर में ‘फानी’ ओडिशा में देगा दस्तक-200 km रफ्तार, 11 लाख लोग हटाए गए

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तूफान प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 1938 को ऐक्टिव किया है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने प्रदेश के 30 जिलों में इस तूफान के लिए विशेष तौर पर स्थापित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

इमरजेंसी नंबर

ओडिशा- 06742534177, गृह मंत्रालय- 1938, सिक्युरिटी- 182

तूफान फानी के संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य में 5000 किचन स्थापित किया गया है। ताकि प्रभावित लोगों तक खाना आदि पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें.....चक्रवाती तूफान फानी की वजह से 102 ट्रेनें रद्द और चार के रास्ते बदले

फानी से निपटने के लिए वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल ने कमर कस ली है। नौसेना और तटरक्षक बल ने भी राहत इंतजाम में अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है. तट रक्षक बल ने ट्वीट कर कहा कि चक्रवाती तूफान फानी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। वहीं एनडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट पर हैं।

साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने दीघा से 50 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। ताकि यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।

Tags:    

Similar News