दिल्ली सरकार का फरमान : घोड़ी पर दूल्हा... नजर नहीं आना चाहिए

Update: 2017-12-27 09:48 GMT

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी वाली केजरीवाल सरकार के नए आदेश से सबसे अधिक वो लड़कियां परेशान होने वाली हैं। जिनका सपना है कि उनका राजकुमार उन्हें सफेद घोड़े पर बैठ विदा कराने आए। क्योंकि अगले तीन महीने तक होने वाली शादियों में दूल्हे घोड़ी या घोड़े पर नहीं चढ़ सकेंगे। दिल्ली सरकार के निर्णय की जानकारी विकास आयुक्त मनीषा सक्सेना ने दी है।

दरअसल सरकार ने दिल्ली में घोड़ो में ग्लेंडर्स नाम की बीमारी के लक्षण देखें हैं। आपको बता दें ग्लेंडर्स एक जानलेवा बीमारी है। जो घोड़ों से इंसानों में भी फैल जाती है।

सरकार ने भले ही यह निर्णय जनता को बेवजह बीमार होने से बचाने के लिए किया हो। लेकिन शादी के सीजन में ऐसी रोक से बेचारे घोड़ी-घोड़े वाले बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि हमारे घोड़े सुरक्षित हैं और हम उनकी नियमित जांच करवाते हैं। हम विरोध नहीं कर रहे निर्णय का। लेकिन सहालक में हमें कुछ रियायत मिल जाती तो अच्छा रहता।

ग्लेंडर्स के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी अपने घोड़ों की जांच करवाई। उसके सारे घोड़े सुरक्षित मिले हैं।

ग्लेंडर्स के लक्षण

इस बीमारी में घोड़ों के शरीर पर बड़े नजर आने लगते हैं। नाक से झाग निकलने लगता है।ये एक संक्रामक रोग है। इससे बचने का एकमात्र तरीका यही है कि रोगग्रस्त घोड़े को मार देना होता है।

Tags:    

Similar News