Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 57 फीसदी हुआ मतदान

Newstrack :  Network
Update:2025-02-05 18:44 IST
Live Updates - Page 4
2025-02-05 06:10 GMT

मतदान के बाद प्रियंका गांधी ने क्या कहा

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, "यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"

2025-02-05 06:07 GMT

11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक़ सुबह 11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान हुए हैं। 

2025-02-05 06:00 GMT

मतदान केंद्र पहुंची प्रियंका गांधी

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची है। 

2025-02-05 05:50 GMT

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे मतदान केंद्र

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मतदान महान दान है। प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है। प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे। इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है। जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है। सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है।"

2025-02-05 05:37 GMT

मॉनिटरिंग रूम जायजा लेंगे जेपी नड्डा

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थोड़ी देर में दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बने मॉनिटरिंग रूम से बूथों पर हो रहे मतदान का जायजा लेंगे। मॉनिटरिंग सेंटर से बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। 

2025-02-05 05:28 GMT

सुशील चंद्रा ने डाला वोट

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

2025-02-05 05:21 GMT

केजरीवाल को लेकर क्या बोले अन्ना हजारे

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली चुनाव की वोटिंग के बीच अन्ना हजारे ने कहा कि शुरुआत में अरविंद केजरीवाल की नियत साफ थी, लेकिन मुझे जब पता चला वो स्वार्थी हैं, तब मैं उससे दूर हो गया। उसने पार्टी बना ली और जिस शराब के खिलाफ हमने आंदोलन किया आज वही केजरीवाल शराब की बात करता है। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया। अब चुनाव में शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन मे त्याग करने वाले उम्मीदवार को ही वोटिंग करने से ही देश बदलेगा।

2025-02-05 05:12 GMT

पवन खेड़ा ने किया मतदान

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी वोट डाल दिया है। उन्होंने निजामुद्दीन ईस्ट के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

2025-02-05 05:06 GMT

अरविंद केजरीवाल के पिता ने डाला वोट

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने वोट डाला। 

2025-02-05 05:01 GMT

दिल्ली में कहां कितनी हुई वोटिंग

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: सेंट्रल दिल्ली 6.67, ईस्ट 8.21., नई दिल्ली 6.51, उत्तर दिल्ली 7.12, उत्तर पूर्व दिल्ली 10.7, उत्तर पश्चिम दिल्ली 7.6, शाहदरा 8.9, दक्षिल दिल्ली 8.4, दक्षिण पूर्व दिल्ली 8.3, दक्षिण पश्चिम दिल्ली 9.3 वहीं पश्चिम दिल्ली में 6.7% वोट डाले गए हैं। 

Tags:    

Similar News