Delhi Assembly Election Result LIVE: 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता': PM, केजरीवाल एंड टीम की करारी शिकस्त

Newstrack :  Network
Update:2025-02-08 17:13 IST
Live Updates - Page 4
2025-02-08 04:15 GMT

कांग्रेस के किस उम्मीदवार ने भाजपा और आप को दी पटखनी

Badlipur Seat Result: दिल्ली चुनाव परिणाम में कांग्रेस मात्र एक सीट पर आगे चल रहा है, वह है बदलीपुर। यहां कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली सीट से आगे चल रहे हैं। आप और भाजपा के उम्मीदवार को जबरदस्त पटखनी दी है। 

2025-02-08 03:58 GMT

AAP की बड़े चेहरों का बुरा हाल

Delhi AAP Hot Seats:नई दिल्ली से केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी, शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन पीछ चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा भी पीछे हैं। 

2025-02-08 03:53 GMT

भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट: चुनाव आयोग

Delhi Election Result Live: चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट मिला है। वहीं आयोग के आंकड़ों के हिसाव से भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।

2025-02-08 03:42 GMT

दिल्ली की 70 सीटों पर रुझान

Delhi Election Result Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर रुझान आ गया है। दिल्ली में भाजपा को 35 सीटें, आप 34 और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाते दिखथ रही है। 

2025-02-08 03:38 GMT

जंगपुरा से सिसोदिया अब आगे

Delhi Manish Sisodia: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया ने अब बढ़त बना ली है। वहीं, कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे हैं। 

2025-02-08 03:29 GMT

इन सीटों पर भाजपा की बढ़त

Delhi Election Result Live: शुरुआती दौर में मोती नगर, राजौरी गार्डन, नांगलोई जाट, हरी नगर, तिलक नगर, और जनकपुरी में बीजेपी को बढ़त मिली है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। मादीपुर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

2025-02-08 03:24 GMT

रुझानों में भाजपा को बहुमत

Delhi Election Result: दिल्ली के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत पर है। आप कई वीआईपी सीटों पर भी पिछड़ती नजर आ रही है। 

2025-02-08 03:20 GMT

सिसोदिया और केजरीवाल अभी भी पीछे

Delhi Election Result Live: जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया अभी भी पीछे चल रहे हैं। बल्लीमारान से इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। वहीं नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल पीछे और प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं।

2025-02-08 03:14 GMT

भाजपा को कांटे की टक्कर दे रही आप

Delhi Election Result Live: भाजपा 31 आप 23 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। 

2025-02-08 03:07 GMT

भाजपा 22 सीटों पर आगे

Delhi Election Result Live: दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं, और मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। बीजेपी 22 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

Tags:    

Similar News