Delhi Assembly Session: दूसरे दिन भी देर से शुरू हुई सदन की कार्यवाही, उठाया गया पेड़ों की कटाई का मुद्दा

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में उठाया गया पेड़ों की कटाई का मुद्दा।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-09-27 13:04 IST

Delhi Assembly Session

Delhi Assembly Session: आज शुक्रवार से दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही 23 मिनट देरी से शुरू हुई थी। आज सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ और बाद में पेड़ों की कटाई का मुद्दा भी उठाया गया। सदन की कार्यवाही आज देर से शरू हुई थी। सुबह 11 बजे भी भी सदन का कोरम पूरा नहीं हुआ था। इससे पहले गुरुवार को भी कोरम पूरा नहीं हुआ था। सदन की कार्यवाही के बीच सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी की। जिसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

सदन की कार्यवाही में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना भी मौजूद रही। विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधोयकों ने सदन के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जहाँ उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन के अंदर भी आप विधायकों ने बीजेपी पर हमला बोला है। जानिये किसने क्या कहा।

रितुराज ने बीजेपी पर साधा निशाना

आप की तरफ से रितुराज ने कहा कि निगम डीएमसी एक्ट से चलता है। चंडीगढ़ की करतूत को सुप्रीम कोर्ट और देश ने देखा। इनकी नीयत खराब है। पहले दिन से। निगम को लूट का अड्डा बना कर रखा है। कामधेनू गाय से इनकी मोह-माया हट नहीं पा रही है। स्थायी समिति की एक सीट के लिए चुनाव होना है। उसके लिए इतना परेशान है। बीजेपी पार्षदों को ईडी-सीबीआई में फंसाकर, पैसों का लालच देकर क्रास वोटिंग कराकर तिकड़म कर रहे हैं। भाजपा संविधान विरोधी है।

पेड़ों की कटाई का उठाया गया मुद्दा

रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का मुद्दा आज सदन में फिर से उठाया गया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता से वह कागज पेश करने को कहा, जिससे पता चले कि पेड़ काटने की अनुमति ट्री ऑफिसर ने दी थी। नेता प्रतिपक्ष ने कागज न रखने पर गोपाल राय ने कहा कि पेड़ बिना अनुमति के ही काटे गए हैं। विशेष उल्लेख (नियम संख्या 280) को पढ़ा हुआ मान लिया गया।

Tags:    

Similar News