ट्रैक्टर परेड में तिरंगे का अपमान, कोई भी नहीं रहा पीछे, इस वीडियो से देश में गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आंदोलन में तिरंगे का अपमान करने में कोई भी पीछे नहीं रहा, चाहे वो किसान हो या फिर पुलिस।

Update: 2021-01-27 07:26 GMT
26 जनवरी को हुई हिंसा में 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जिसके चलते पुलिस ने 9 किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली (Tractor March) निकाली। इस दौरान काफी ज्यादा उत्पात मचाया गया। किसानों का आंदोलन उस समय चरम पर दिखा जब उपद्रवियों ने राजधानी में प्रवेश के बाद लाल किले पर कब्जा जमा लिया और झंडा फैराने लगे। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर आक्रोशित यूजर्स ने ट्वीट करते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर नहीं सहा जाएगा।

तिरंगे का अपमान करने में कोई पीछे नहीं रहा

इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आंदोलन में तिरंगे का अपमान करने में कोई भी पीछे नहीं रहा, चाहे वो किसान हो या फिर पुलिस। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस किसानों के ट्रैक्टर पर डंडे से हमला कर रहे हैं, साथ ही उस पर लगे तिरंगे पर भी पुलिस को वार करते देखा जा सकता है। यहां देखे वीडियो-

[video data-width="352" data-height="640" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-27-at-12.00.26-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में हुई शादी, अंबिका ऐसे बनी IPS, अब हैं मुंबई की लेडी सिंघम

पुलिस और किसानों के बीच भयंकर भिड़ंत

बता दें कि कल पुलिस और किसानों के बीच भी भयंकर भिड़ंत देखने को मिली। कई जगह किसान पुलिस पर हावी होते देखे गए। आंदोलन में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वहीं पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया। हालांकि इससे भी हिंसा थमने का नाम नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: ये है किसान आंदोलन हाईजैक करने की असली कहानी, जो आपको झकझोर देगी

अब तक पुलिस ने दर्ज किए 22 FIR

बीते दिन हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में है। लगातार इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज की हैं। अब दोपहर ढाई बजे दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और पूरी जानकारी सौंपेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस हिंसा की साजिश को लेकर भी मामला दर्ज करेगी। हिंसा से जुड़े मामलों की जांच क्राइम जांच, स्पेशल सेल को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी आतंकी हमला: सेना पर गोलीबारी से दहला जम्मू-कश्मीर, कुलगाम में दहशत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News