दिल्ली फिर आग की चपेट में: 3 महिलाएं जिंदा जली, बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक इस आग में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। आग ​की जानकारी मिलते ही मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची। काफी देर तक चले फायर ऑपेरशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Update: 2019-12-14 16:37 GMT

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के शालीमार बाग इलाके में एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयानक लगी कि देखते ही देखते पूरे घर को ही अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस घटना में 3 बच्चों समेत 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें—J&K: सितंबर से नजरबंद फारुख अब्दुल्ला, 3 महीने के लिए बढ़ी हिरासत अवधि

मिली जानकारी के मुताबिक इस आग में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। आग ​की जानकारी मिलते ही मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची। काफी देर तक चले फायर ऑपेरशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

8 दिसंबर को लगी थी भीषण आग

बता दें कि इससे पहले 8 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस आग में 43 लोगों की मौत हो चुकी थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। इस आग की चपेट में आसपास की दो और इमारतें आ गई थीं। इस घटना के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में 200 वर्ग गज के क्षेत्र में बैग बनाने की फैक्टरी चलाने वाले रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें—बड़ी खबर! डाकघर में है खाता, तो आपको लिए है ये खबर

इस आग के बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार रात एक लकड़ी के गोदाम में आग लगी थी। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 21 गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंची थीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। हालांकि आग की इस घटना में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ था।

Tags:    

Similar News