किसान ने लाल किले पर फहराया झंडा, बहुत भयानक रूप लेता जा रहा प्रदर्शन

अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) लाल किले पर तिरंगे की जगह लगाए गए किसानों के झंडे को हटाने की कोशिश कर रही है। परेड के दौरान कई जगह बवाल देखने को मिला है।

Update: 2021-01-26 09:36 GMT
किसान ने लाल किले पर फहराया झंडा, बहुत भयानक रूप लेता जा रहा प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली में किसानों का ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से आंदोलनरत किसानों ने लाल किले में प्रवेश कर लिया है। यहां तक उन्होंने लाल किले पर झंडा तक फहरा दिया है। आपको बता दें कि किसानों ने उसी जगह अपना झंडा चढ़ा दिया है, जहां पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।

तिरंगे की जगह लगाए गए किसानों के झंडे

अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) लाल किले पर तिरंगे की जगह लगाए गए किसानों के झंडे को हटाने की कोशिश कर रही है। परेड के दौरान कई जगह बवाल देखे गए हैं। पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश में जुटी है, इसके लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा ले रही है। लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं है और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। ITO पर भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर चढ़ाने दौड़ा किसान: इधर-उधर भागी पुलिस फोर्स, बहुत उग्र होता जा रहा प्रदर्शन

(फोटो- सोशल मीडिया)

किसानों को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस

जिसके बाद ITO पर पुलिस किसानों को समझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन अब तक कोई बात बनते दिखाई नहीं दे रही है। किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच दो किसानों की मौत हो गई है। दरअसल, ITO के पास डीडीयू मार्ग पर एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा ट्रैक्टर के पलटने से हुआ है। इससे रैली में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: मेट्रो और बस सेवा ठप्प, भूलकर भी निकलें इन सड़कों पर

किसान नेता ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर खबर है कि सिंघु बॉर्डर पर हृदयगति रुकने से एक किसान की मौत हो गई है। आंदोलनरत किसान सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। राजधानी में लगातार स्थिति को काबू में किए जाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनीतिक दलों के लोगों ने आंदोलन को खराब किया है। उन्होंने कहा- आंदोलन को खराब करने वाने लोग राजनीतिक दलों के हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों में पसरा मातम: ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़ा हादसा, मौत से मचा हाहाकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News