अलविदा सुषमा स्वराज: एक साल के भीतर दिल्ली ने खो दिए अपने तीन मुख्यमंत्री

देश की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष की थीं।

Update: 2019-08-07 05:07 GMT

नई दिल्ली: देश की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष की थीं। स्वराज बीजेपी के कद्दावर और फायर ब्रांड नेताओं में गिनी जाती थीं। अपने सौम्य स्वभाव और ओजस्वी भाषण से भारतीय राजनीति में अलग पहचान रखती थीं। सुषमा स्वराज केंद्रीय मंत्री बनने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं। उनके निधन के साथ ही दिल्ली ने पिछले एक साल के भीतर अपने तीन मुख्यमंत्री खो दिए हैं।

यह भी पढ़ें...अलविदा सुषमा स्वराज: इन 10 बातों के लिए हमेशा की जाएंगी याद

पिछले महीने शीला दीक्षित का निधन

बता दें कि सुषमा अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी थीं। हृदयगति रुक जाने की वजह से मंगलवार को उनका निधन हो गया। इससे पहले, पिछले ही महीने दिल का दौरा पड़ने से ही दिल्ली की तीन बार की सीएम रहीं शीला दीक्षित का भी निधन हो गया था। बीती 20 जुलाई को दिल्ली के फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल में शीला ने अंतिम सांस ली थी। वह साल 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।

यह भी पढ़ें...अलविदा सुषमा: निधन के 1 घंटे पहले ये थे दीदी के आखिरी बोल

पिछले साल मदनलाल खुराना का निधन

साल 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। 82 वर्षीय खुरान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस तरह से एक साल से भी कम समय के अंतराल में दिल्ली ने अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया

Tags:    

Similar News