Delhi Rape Case: दोस्त की बेटी संग दरिंदगी करने वाला आरोपी अफसर सस्पेंड, सीएम केजरीवाल के आदेश पर हुई कार्रवाई

Delhi Rape Case News: दिल्ली में रविवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई थी। एक शख्स काफी समय से अपने ही दोस्त की बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी कोई मामूली नागरिक नहीं बल्कि दिल्ली सरकार में बड़ा अफसर है।

Update: 2023-08-21 09:15 GMT
गैंगरेप से आहत किशोरी ने लगाई फांसी: Photo- Newstrack

Delhi Rape Case News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई थी। एक शख्स काफी समय से अपने ही दोस्त की बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी कोई मामूली नागरिक नहीं बल्कि दिल्ली सरकार में बड़ा अफसर है। जिसके खिलाफ सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने मानवती को शर्मसार कर दिया है। अब तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। आरोपी अफसर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अफसर दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग का डिप्टी डायरेक्टर था।

दिल्ली पुलिस ने भी दर्ज किया केस

मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने रेप के मामलों की जांच के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और कड़े पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी सीनियर अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की पत्नी को भी अपराध में मदद का आरोपी बनाया गया है। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।

दोस्त की मौत के बाद बेटी को ले आया था अपने पास

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के पिता की मौत एक अक्टूबर 2020 को हो गई थी। अगले माह उसके दिवंगत पिता के दोस्त और मामले में आरोपी अधिकारी ने उसे दिल्ली स्थित अपने घर ले आया। पीड़िता का जनवरी 2021 तक आरोपी ने कई बार यौन शोषण किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो ये बात उसने आरोपी की पत्नी को बताई। आरोपी की पत्नी ने बेटे से प्रेग्नेंसी को खत्म करने के लिए दवाएं मंगवाईं और लड़की को दीं।
जनवरी 2021 में ही एक दिन पीड़िता की मां उससे मिलने आई तो वह उसके साथ अपने घर लौट गई। अगस्त में लड़की को एंग्जाइटी अटैक आया तो मां ने उसे सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने सारी आपबीती सुनाई तो उसकी मां दंग रह गई। इसके बाद अस्पताल ने बुराड़ी पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी।

Tags:    

Similar News