भारत में कड़ाके की ठंड: दुनिया के इन जगहों पर पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी, ये है वजह

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में सर्दी काफी ज्यादा रहेगी। और न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक भी जा सकता है। इसका मुख्य कारण लगातार चल रही शीतलहर बताया जा रहा है।

Update: 2020-12-21 10:05 GMT
भारत में कड़ाके की ठंड: दुनिया के इन जगहों पर पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी, ये है वजह

नई दिल्ली: पूरे भारत में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिन में तापमान मुश्किल से दहाई का आंकड़ा छू रहा है, तो रात में दिल्ली और आसपास के इलाकों में 6, 7 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। एक ओर उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, तो दुनिया के कई इलाके ऐसे भी हैं जहां अब भी गर्मी जारी है।

दिल्ली में तापमान ठंडा

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे कई देशों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही है, जबकि कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री को छू रहा है। ऐसा मौसम भारत में मई और जून के महीनों में होता है। सोमवार यानी आज जब दिल्ली में तापमान ठंडा है।

दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों में कैसा तापमान रहा, जानें-

- सौराभ्या (इंडोनेशिया) – 33 डिग्री

- पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) – 33 डिग्री

- बैंदर सेरी (ब्रुनई) – 32 डिग्री

- कुआलालंपुर (मलेशिया) – 32 डिग्री

- जयापुरा (इंडोनेशिया) – 31 डिग्री

ये भी देखें: कुत्ते-बिल्लियों को सम्मान: अब होगा इनका भी अंतिम संस्कार, पुजारी कराएंगे ये काम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक

यहां अगर भारत की बात की जाय तो चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई समेत दक्षिण के अन्य बड़े शहरों में भी तापमान 30 के आसपास ही है। जबकि दिल्ली, नोएडा में तापमान 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गया।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में सर्दी काफी ज्यादा रहेगी। और न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक भी जा सकता है। इसका मुख्य कारण लगातार चल रही शीतलहर बताया जा रहा है।

ये भी देखें: पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, बढ़ेंगी ये बीमारियां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News