किसानों का पुलिस पर हमला: दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

दिल्ली से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें किसान पुलिस पर हावी होते देखे गए। यहां तक कि किसान तलवार लेकर पुलिस को भगाते देखे गए। किसान, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते दिखे।

Update: 2021-01-27 06:46 GMT
किसानों का पुलिस पर हमला: दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते गणतंत्र दिवस का आयोजन वैसे ही फीका पड़ गया, लेकिन किसानों द्वारा मचाए गए उत्पात से इस दिन की रौनक ही उजड़ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल जो हुआ उससे पूरा देश हैरान है। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने पूरी दिल्ली में काफी ज्यादा उत्पात मचाया। जगह-जगह पुलिस बैरिकेड तोड़ गए, साथ ही पुलिस और किसानों के बीच भी भयंकर भिड़ंत देखने को मिली।

पुलिस पर हावी हुए किसान

दिल्ली से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें किसान पुलिस पर हावी होते देखे गए। यहां तक कि किसान तलवार लेकर पुलिस को भगाते देखे गए। किसान, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते दिखे। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जो पुलिस पर हुई हिंसा की कहानी बयां करने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड हिंसा: दिल्ली पुलिस की चिट्ठी में ऐसा क्या है, मच गया बवाल

300 पुलिसकर्मी हिंसा में हुए घायल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान ट्रैक्टर लेकर किसान के पीछे पड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर दूसरों की जान के रक्षक खुद अपनी जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं। किसान वीडियो में पुलिस पर हावी होते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन हुई हिंसा में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिसमें से कई की हालत गंभीर है। ये दावा दिल्ली पुलिस की ओर से किया गया है।



यह भी पढ़ें: अभी-अभी आतंकी हमला: सेना पर गोलीबारी से दहला जम्मू-कश्मीर, कुलगाम में दहशत

हिंसा को लेकर एक्शन में दिल्ली पुलिस

वहीं अब बीते दिन हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में है। लगातार इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज की हैं। अब दोपहर ढाई बजे दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और पूरी जानकारी सौंपेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस हिंसा की साजिश को लेकर भी मामला दर्ज करेगी। हिंसा से जुड़े मामलों की जांच क्राइम जांच, स्पेशल सेल को सौंपी गई है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुड़दंगियों की पहचान करने में जुटी हुई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर के आसपास बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर प्रदर्शनकारियों की संख्या भी कम हो गई है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड में भयानक हिंसा: 300 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस के दावे से हिली सरकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News