Delhi Traffic Alert: दिल्ली में आज इन मार्गों पर लगेगा भीषणा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है, जिसमें लोगों को भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कों पर भरे पानी से बचने की सलाह दी है।

Update: 2023-07-16 02:07 GMT

Delhi Traffic Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन लोगों की समस्याए जस की तस बनी हुई हैं। शनिवार देर शाम हुई बारिश से लोगों की समस्याएं और ज्यादा बढ़ गई हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है, जिसमें लोगों को भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कों पर भरे पानी से बचने की सलाह दी है।

ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से किया मना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक खान मार्केट, तीन मूर्ति गोल चक्कर, जीजीआर-पीडीआर, ए-प्वाइंट से डब्ल्यू-प्वाइंट, कमला एक्सप्रेस बिल्डिंग, एंड्रयूज गंज, खानपुर टी-प्वाइंट, भैरों मार्ग पर अंडर रेलवे ब्रिज जैसे रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। क्योंकि इन इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। शनिवार को हुई बारिश के बाद इन इलाकों में जल भराव हो गया, जिसके कारण इन रास्तों पर न जाने के लिए कहा गया है।


बारिश के बाद उखड़ गए पेड़

बाढ़ की समस्या से जूझ रहे लोगों पर शनिवार को बारिश आफत बनकर आ गई। जिन मार्गों पर बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा था, लेकिन बारिश के चलते जलजमाव हो गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि तुगलक रोड पर बारिश के बाद पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे शहर के हालातों को देखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अपनी सुविधा के लिए जलजमाव जैसे हिस्सों में जाने से बचें।

यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज

यमुना नदी के जल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, रविवार (16 जुलाई) की सुबह यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का जलस्तर भले ही कम हो गया है लेकिन, राजघाट, आईटीओ, और मयूर विहार के इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।

Tags:    

Similar News