सरकार का सिनेमा हॉल, साप्ताहिक बाजारों पर बड़ा फैसला, हुआ ये ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाज़ार खुल सकेंगे। अभी तक केवल 2 बाज़ार प्रतिदिन प्रति ज़ोन की इजाज़त थी। गरीब लोगों को इस से काफ़ी राहत मिलेगी।

Update: 2020-10-07 15:19 GMT
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाज़ार खुल सकेंगे। अभी तक सिर्फ 2 बाज़ार प्रतिदिन प्रति ज़ोन की इजाज़त थी।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सिनेमा हॉलों, मल्टिप्लेक्सों को खोलने पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अनलॉक 5.0 के तहत 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉलों और मल्टिप्लेक्सों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही सभी साप्ताहिक बाजारों को भी पहले की तरह खोले जाने की अनुमित दी है।

30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी की थी। केंद्र सरकार की तरफ से सिनेमा हॉलों, थिअटरों को 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से खोले जाने की अनुमति दी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाज़ार खुल सकेंगे। अभी तक केवल 2 बाज़ार प्रतिदिन प्रति ज़ोन की इजाज़त थी। गरीब लोगों को इस से काफ़ी राहत मिलेगी। 15 अक्तूबर से दिल्ली के सिनेमा हॉल भी खुल सकेंगे। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश पालन करने होंगे।

ये भी पढ़ें...निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका, ऐसे रखते हैं एक दूसरे का ख्याल

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया है कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोंस से बाहर स्थित सभी सिनेमा हॉलों, मल्टिप्लेक्स और थिअटरों को 15 अक्टूबर से खोले जाने की अनुमति दे दी गई है। कुल दर्शकों की संख्या के आधे दर्शकों को ही इजाजत मिलेगी।

सरकारी की तरफ से जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि कि अगर साप्ताहिक बाजार में दुकानदार और ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग समेत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर का पालन करते नहीं दिखाई दिए तो उन बाजारों को फिर से बंद किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अल्‍पसंख्‍यकों पर दांव

इससे पहले 30 सितंबर को केंद्र सरकार ने अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस जारी की थी। गाइडलाइंस में कहा गया था कि 50 प्रतिशत सीटिंग कपैसिटी के साथ सिनेमा हॉलों, मल्टिप्लेक्सों और थिअटरों को खोले जाने की अनुमति दी जाती है। केंद्र ने इस बारे में अंतिम फैसला राज्यों पर छोड दिया था। कंटेनमेंट जोन्स में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें...बहुत खतरनाक कोरोना: मर्दो को ऐसे नुकसान पहुंचा रहा वायरस, रिसर्च में खुलासा

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख के पार पहुंच गया है। 24 घंटे के अंदर कोरोना के 72 हजार 49 नए मामले हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 67 लाख 57 हजार 132 हो गई है। मंगलवार को 986 लोगों की जान चली गई। इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक 1 लाख 4 हजार 555 लोगों की मौत हो चुकी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News