Delhi Weather Today: दिल्ली में आज झमाझम बारिश, यहां देखें आज का मौसम कैसा रहेगा

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे लोग इन दिनों उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं। काफी समय से यहां बारिश नहीं हुई है।

Update: 2022-09-10 10:20 GMT

Delhi Weather Update (image social media)

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे लोग इन दिनों उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं। काफी समय से यहां बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है। दिल्ली के कई इलाकों में आज बादल छाए हुए हैं। सुबह में पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। लंबे समय से बारिश की प्रतिक्षा कर रहे लोगों ने बरसात के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी फिलहाल पीतमपुरा और नजफगढ़ में पड़ रही है। इन दोनों जगहों पर सामान्य से 6 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हो रहा है। विभाग के मुताबिक, आज सुबह पीतमपुर में 31.1 और नजफगढ़ में 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया। 

वहीं बात करें शुक्रवार की तो राजधानी का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.1 प्रतिशत डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। 11 सितंबर तक तापमान घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। 12 से 14 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री तक सिमट सकते हैं। वहीं 13 से 15 सितंबर तक न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक सिमट जाएंगे। 

दिल्ली में कम हुई बारिश 

इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार मानसूनी बारिश हुई है। कई राजस्थान, गुजरात, एमपी और महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ की स्थिति उपत्नन हो गई। ये वो इलाके हैं, जहां सामान्य तौर पर कम बारिश होती है। लेकिन इसके उल्ट बिहार, झारखंड, यूपी औऱ दिल्ली जैसे इलाकों में बेहद कम बारिश हुई है। मानसूनी सीजन में लंबे समय से दिल्ली में बारिश न होने के कारण लोग भीषण गर्मी से हलकान हैं। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, कल यानी रविवार 11 सितंबर को राजधानी के आसपास बूंदाबांदी हो सकता है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आ सकती है। 

Tags:    

Similar News