ईरान पर हमला-दिल्ली में अलर्ट: अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों को भेजा संदेश

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जानी तनाव का असर दुनिया के कई देशों में दिखने को मिल रहा है। अब भारत के कुछ प्रदर्शनकारी अमेरिका का विरोध करने की तैयारी में है।

Update:2020-01-07 14:04 IST

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जानी तनाव का असर दुनिया के कई देशों में दिखने को मिल रहा है। अब भारत के कुछ प्रदर्शनकारी अमेरिका का विरोध करने की तैयारी में है। दरअसल, भारत में ईरान समर्थित कुछ प्रदर्शनकारी अमेरिका द्वारा लिए गए इस एक्शन का विरोध कर रहे हैं।

वहीं आशंका जताई जा रही है कि, आज इसी संबंध में प्रदर्शनकारी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के बाहर अमेरिका के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसको देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है और अपने नागरिकों को प्रदर्शन वाली जगह से बचने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: लोक भवन में कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता करते श्रीकांत शर्मा व सिद्धार्थ नाथ सिंह

अमेरिका द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि, दिल्ली के तीन मूर्ति भवन इलाके और US दूतावास के सामने अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन होने की संभावना है। दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है और सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि, अमेरिकी नागरिकों से अनुरोध है कि इन दो क्षेत्रों में न आएं।

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी किया गया ये निर्देश-

अमेरिकी नागरिक प्रदर्शन वाले इलाकों में जाने से बचें।

साथ ही स्थानीय खबरों पर अपडेट रखें।

इसके अलावा अपने परिवार को लगातार अपडेट करते रहें।

इससे पहले भी अलर्ट जारी कर चुका है अमेरिका

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका अपने नागरिकों के लिए इस तरह का अलर्ट जारी कर चुका है। ये अलर्ट तब जारी किया गया था, जब भारत में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा था। अमेरिका के अलावा कुछ अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया था।

यह भी पढ़ें: US-ईरान की लड़ाई में, भारत को लगा बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

बगदाद में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पैदा हुआ तनाव

गौरतलब है कि अमेरिका ने बीते शुक्रवार इराक की राजधानी बगदाद में एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। एक ओर ईरान ने अमेरिका से बदला लेने की ढानी है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान को चेताते हुए कहा है कि, अगर अब हमला हुआ तो अमेरिका भी करारा जवाब देगा।

वहीं दोनों देशों के बीच की स्थिति को सही करने के लिए पूरी दुनिया संभव प्रयास कर रही है। लेकिन दोनों देशों के बीच स्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: अब गुजरात में हिंसा! कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प, JNU का दिखा भयानक असर

Tags:    

Similar News