Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन गलती से भी न खरीदें ये सामान, नहीं तो बनी रहेगी दरिद्रता

Dhanteras 2022: बहुत बार मन में शंका रहती हैं कि धनतेरस के दिन क्या सामान लें, क्या सामान न लें। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन क्या सामान बिल्कुल न खरीदें।

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-10-16 11:37 IST

धनतेरस (फोटो- सोशल मीडिया)

Dhanteras 2022: दिवाली का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है। सालभर दिवाली के त्योहार का इंतजार करने के बाद पांच दिन का खुशियों वाले आते हैं। धनतेरस से लेकर भाई-दूज पांच दिन तक दिवाली मनाई जाती है। धनतेरस के दिन से ही घरों के बाहर दीए जलाए जाते हैं। नया सामान खरीदा जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा खूब धूमधाम से की जाती है। शास्त्रों के ऐसा बताया गया है कि धनतेरस के दिन जो लोग खरीदारी करते हैं उनके घर में सालभर सुख समृद्धि और बरकत बनी रहती है। लेकिन इस दिन गलती से भी ऐसी कुछ चीजे नहीं खरीदनी चाहिए, जिससे घर में धन हानि हो। ऐसे में बहुत बार मन में शंका रहती हैं कि धनतेरस के दिन क्या सामान लें, क्या सामान न लें। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन क्या सामान बिल्कुल न खरीदें।

धनतेरस को गलती से न खरीदे ये सामान
Dhanteras Ko Ye Saman Na kharide

लोहे का सामान

धनतेरस के दिन धातु की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन धनतेरस के दिन लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि धनतेरस और शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि दोष लगता है।

प्लास्टिक का सामान

धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए आपके पास बहुत सारे विकल्प होते हैं। बाजारें बहुत सजी होती है। तो ऐसे में आप गलती से भी धनतेरस के दिन प्लास्टिक का सामान न खरीदें। क्योंकि प्लास्टिक के सामान या बर्तन में मां लक्ष्मी को भोग लगाना वर्जित माना गया है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी

धनतेरस के दिन धातु में आप सोने, चांदी या हीरे की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। लेकिन गलती से भी नकली यानी आर्टिफिशियल ज्वेलरी नहीं खरीदना चाहिए।

कार या घर न खरीदें

धनतेरस के दिन कार या घर की डील नहीं फाइनल करन चाहिए। या फिर कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए।

चाकू-कटर न खरीदें 

धनतेरस के दिन महिलाएं किचन का सामान घर लाती हैं। लेकिन गलती से भी किचन के सामान की खरीदारी करते समय चाकू, छूरी या कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही धनतेरस के दिन कोई भी नुकीला औजार या नोंकदार सामान नहीं खरीदना चाहिए।



Tags:    

Similar News