Diwali Bank Holiday: दिवाली पर 1 हफ्ते बंद रहेगी बैंक, देखें अपने राज्य में बैंक की छुट्टी लिस्ट, अब बैंकों में उमड़ी भीड़

Diwali Bank Holiday:आइए आपको बताते हैं कि अक्टूबर में दिवाली (Bank Holiday in Diwali) पर जब एक हफ्ता लगातार बैंक बंद रहेगी , तो आप किस दिन बैंक जाइए।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-16 09:01 GMT

बैंक बंद (फोटो- सोशल मीडिया)

Diwali Bank Holiday: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। यानी इस साल अक्टूबर में बहुत सारे त्योहार पड़ रहे है। इस महीने की शुरूआत भी पर्व से हुई थी। ऐसे में अब अक्टूबर का आधा महीना बीत ही चुका है लेकिन उन बाकी दिनों में देशभर में भी 9 दिन बैंक बंद (Holidays in October 2022)रहेगी। तो अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम करवाने है फटाफट कर लीजे। नहीं तो बैंक की छुट्टियों की वजह से बैंक से जुड़े काम रूक सकते हैं। वैसे तो ऑनलाइन यानी डिजिटलाइजेशन के दौर में बैंक के अधिकतर काम कहीं से भी अपने मोबाइल से ही हो जाते हैं, पर उसके अलावा कई ऐसे काम होते हैं जिनकी वजह से बैंक जाना ही पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि अक्टूबर में दिवाली (Bank Holiday in Diwali) पर जब एक हफ्ता लगातार बैंक बंद रहेगी , तो आप किस दिन बैंक जाइए।

अक्टूबर में इस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू पर असम में बैंक बंद

22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार बैंक बंद 

23 अक्टूबर 2022 : रविवार

24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी पर गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल समेत की राज्य के साथ पूरे देश के बैंक बंद

25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा पर गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद

26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद

27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, यूपी के कानपुर और लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक बंद

30 अक्टूबर : 2022 रविवार

31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रांची, पटना और अहमदाबाद में बैंक बंद

ऐसे में इस बार दिवाली पर कई दिनों के लिए एक साथ बैंक बंद है। इस वजह से छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, तभी घर से बैंक जाने के लिए निकलिए। नहीं तो आपका उतना समय बेस्ट होगा।  


Tags:    

Similar News