मालामाल होंगे कर्मचारी: सरकार ने दिया ये तोहफा, हर तरफ खुशी की लहर

जीं इस त्यौहार कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही बोनस का गिफ्ट मिलने वाला है। भारतीय बैंक संस्था (इंडियन बैंक एसोसिएशन) ने सरकारी बैंकों से कहा है कि वे जल्द ही बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को एक महीने का एडवांस एरियर देंं।

Update: 2023-07-01 02:08 GMT
bank bonus

नई दिल्ली : जीं इस त्यौहार कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही बोनस का गिफ्ट मिलने वाला है। भारतीय बैंक संस्था (इंडियन बैंक एसोसिएशन) ने सरकारी बैंकों से कहा है कि वे जल्द ही बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को एक महीने का एडवांस एरियर देंं। बता दें कि बैंकों द्वारा एरियर एडवांस डीए और बेसिक सैलरी को मिलाकर दिया जाएगा। आईबीए की इस खुशी की खबर से कर्मचारियों की दीपावली अब और जगमगा जाएगी।

यह भी देखें... 8 धमाके 8 मिनट: दहला भारत का ये राज्य, सेना के लिए बना रहस्य

इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि आईबीए ने सभी सरकारी बैंकों से कहा है कि जो एडवांस एरियर बैंक कर्मचारियों को दिया जाएगा, वह बाद में सैलरी बढ़ोतरी पर समझौता होने के बाद तय एरियर से काट लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एडवांस एरियर केवल उन कर्मचारियों को ही मिलेगा जो कर्मचारी 1 नवंबर 2017 को बैंक की नौकरी कर रहे थे और अभी तक रिटायर नहीं हुए है। जिन कर्मचारियों ने 1 नवंबर 2017 के बाद और 31 मार्च 2019 के पहले ज्वाइन किया है, उन्हें आधी सैलरी ही एडवांस के तौर पर दी जाएगी।

यह भी देखें... कश्मीर- बड़ी खबर: अभी-अभी हुआ खुलासा, गिरफ्तार हुए 144 मासूम बच्चे

गुडविल के रूप में किया जा रहा

बता दें कि कर्मचारियों और मैंनेजमेंट के बीच वेतन संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद इस एडवांस को एरियर्स में से शामिल किया जाएगा। आईबीए ने बैंकों से कहा कि बैंक कर्मचारियों को यह बताया जाता है कि एड हॉक का भुगतान एक गुडविल के रूप में किया जा रहा है और इस एडवांस पेमेंट को एक्चुअल एरियर के तौर पर समायोजित किया जाएगा।

 

 

Tags:    

Similar News