किसान आंदोलन: हरियाणा में बर्खास्त शिक्षकों पर हुआ लाठीचार्ज

कृषि बिल का विरोध कर रहे अन्न दाताओं ने आज भारत बंद का आह्वाहन किया है। भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम किया है।

Update: 2020-09-25 03:53 GMT

लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार कृषि संबंधी अध्यादेश लाई थी, जिसके खिलाफ पूरे देश में किसानों के बीच आक्रोश है। कृषि बिल का विरोध कर रहे अन्न दाताओं ने आज इसके खिलाफ भारत बंद का आह्वाहन किया है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इसकी शुरुआत भी हो गयी हैं। किसान सड़क पर उतर आये हैं और कई जगहों पर रस्ते बंद कर दिए।

कृषि बिल के विरोध में भारत बंद Live

सुशील मोदी ने वापस की सरकारी गाड़ी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आचार संहिता लागू होते ही सरकारी गाड़ी वापस कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेड प्लस सिक्योरिटी होने के कारण वाहन लौटने की बाध्यता नहीं है।

हरियाणा: बर्खास्त शिक्षकों पर हुआ लाठीचार्ज

-हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा है। हालांकि चरखी दादरी में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विरोध करने रेस्ट हाउस पहुंचे बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों पर लाठीचार्ज भी किया गया।

-पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसु गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान एक महिला टीचर घायल हो गई। बर्खास्त टीचर रेस्ट हाउस के सामने डट गए, जहां भारी पुलिस बल तैनात है।

फरीदकोट में सबकुछ बंद, किसानों ने NH किया जाम

-कृषि बिल के खिलाफ भारत बंद का पंजाब से हरियाणा तक असर देखने को मिल रहा है। किसानों की ओर से जगह-जगह चक्का जाम गया है।

-फरीदकोट में दूध, सब्जी, राशन की दुकान ,पेट्रोल पंप, बस स्टेंड ,छोटी-बड़ी दुकानें सब बंद हैं। फरीदकोट से दिल्ली नेशनल हाइवे 54 को पूरी तरह जाम किया गया है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन

-दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं।

-नोएडा के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि हमने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है, इसलिए लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पटना में BJP ऑफिस के बाहर झड़प

किसान आंदोलन के दौरान पटना में भारतीय जनता पार्टी और जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि कृषि बिल के विरोध में जेएपी के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बहस बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गई। इसके बाद दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

ये भी पढ़ेंः आज होंगे बड़े खुलासेः एनसीबी को मिली रकुल-रिया की चैट, होगी पूछताछ

तेजस्वी ने निकाली ट्रैक्टर रैली

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि बिल के खिलाफ बिहार में ट्रैक्टर रैली निकाली। तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने हमारे 'अन्नदात' को 'निधि दात' के माध्यम से कठपुतली बना दिया है। कृषि बिल किसान विरोधी है

बागपत में नेशनल हाइवे 709 बी पर चक्का जाम

कृषि अध्यादेश के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओ ने चक्का जाम किया। नेशनल हाइवे 709 बी पर ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर किसान पहुँचे। मोदी सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। बड़ौत-बागपत-खेकड़ा-रमाला-टटीरी विभिन्न जगहों पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने चक्का जाम किया। भाकियू कृषि अध्यादेश का शुरू से ही विरोध कर रही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। सैकड़ो की तादाद में किसान आंदोलन करते दिख रहे।

[video data-width="640" data-height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/WhatsApp-Video-2020-09-25-at-10.41.17-AM.mp4"][/video]

रिपोर्टर- पारस जैन, बागपत


बाराबंकी में किसान नेताओं का जोरदार प्रदर्शन, रोड पर की आगजनी

बाराबंकी में भी भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट में भी कृषि बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने रोड पर जाम लगाया, साथ ही आगजनी भी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि केंद्र के इस बिल से न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और कृषि क्षेत्र बड़े पूंजीपतियों के हाथों में चला जाएगा। किसानों ने कहा कि तीनों विधेयक वापस लिए जाने तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/barabanki-kisan-1.mp4"][/video]

शरफराज वारसी, बाराबंकी


किसानों का विरोध, राज्यों का हाल

हरियाणा पंजाब, उत्तर प्रदेश में किसानों का उग्र प्रदर्शन जारी है। अन्नदाता सड़कों पर उतर आये और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसमें भारत बंद का सबसे खास असर हाजीपुर में देखने को मिला। गांधी सेतु के निकट NH 19 पर जाम लगाया गया है। सुबह से ही पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के समर्थक सड़क पर डटे हैं। बंद समर्थकों ने NH 19 को बंद करा दिया है। सड़कों पर टायर जला कर नारेबाजी की जा रही है।

किसानों का रेल रोको अभियान, कई ट्रेने रद्द

इसके अलावा कल से ही किसानों ने रेल रोको आंदोलन की भी शुरुआत की है। तीन दिवसीय इस आंदोलन के कारण रेलवे बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसान ट्रेन की पटरियों पर बैठ गए हैं और ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया। ऐसे में कई ट्रेने रद्द की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः किसानों का भारत बंद: कृषि बिल के खिलाफ चक्का जाम, इन पार्टियों का मिला समर्थन

इन दोनों कृषि बिलों पर बवाल

संसद के दोनों सदनों में जिन दो विधेयकों को मोदी सरकार ने पास करवाया है, उन पर किसानों की नराजगी है। इसमें पहला कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 शामिल हैं। इन्हीं दोनों बिल को लेकर किसान सड़क पर हैं।

31 किसान संगठन कर रहे आंदोलन, इन राजनीतिक दलों का समर्थन

भारत बंद का आगाज देश के 31 किसान संगठनों ने किया है। किसान संगठनों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई पार्टियों का साथ भी मिला है। किसान बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News