50000 जवान दिल्ली मेंः किसानों के चक्का जाम पर पैनी नजर, चप्पे-चप्पे की सुरक्षा

किसानों का चक्का जाम 12 से 3 बजे तक होना है। शांति व्यवस्था बनी रहे और 26 जनवरी जैसे हालात न बनें, इसके मद्देनजर पहले से ही खास इंतेजाम किये गए।

Update: 2021-02-06 04:10 GMT

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज चक्का जाम का एलान किया है। भले ही किसानों का चक्का जाम दिल्ली के अंदर नहीं होगा लेकिन इस बड़े आंदोलन के मद्देनजर और हिंसा की आंशका के चलते दिल्ली पुलिस एलर्ट पर हैं। 50 हजार सुरक्षा बल दिल्ली के नाकों पर तैनात किये गए हैं। लाल किले को छावनी बना दिया गया। वहीं पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स बॉर्डर से लेकर दिल्ली के अंदर तक किसान चक्का जाम की निगरानी कर रही है।

बॉर्डर सहित दिल्ली-एनसीआर में अर्धसैनिक बल तैनात

किसानों का चक्का जाम 12 से 3 बजे तक होना है। शांति व्यवस्था बनी रहे और 26 जनवरी जैसे हालात न बनें, इसके मद्देनजर पहले से ही खास इंतेजाम किये गए। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सिंघु बाॅर्डर, टिकरी और गाजीपुर बाॅर्डर से लेकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों तैनात हैं।

ये भी पढ़ें- किसानों का देशभर में चक्‍का जाम: जानिए क्या रहेगा बंद और कैसा रहेगा ट्रैफिक

चक्का जाम के आह्वान के बीच कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में अर्धसैनिक बल दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए जगह-जगह निगरानी कर रहें है।

50,000 सुरक्षा बल कर रहे चक्का जाम में किसानों की निगरानी

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के नाकों पर करीब 50,000 सुरक्षा बल तैनात किए हैं। इसमें अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी शामिल हैं। दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है।

बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग

दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की है, साथ में कीलें भी लगाई गई हैं।कई जगह कंटीले तार भी लगाए गए हैं। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News