अभी-अभी दिल्ली में सनसनी: पांच लाशों को देख उड़ गये सबके होश, जांच शुरू

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भजनपुरा इलाके में बुधवार को एक घर में 5 लाशें मिली है। लाशों की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया

Update: 2020-02-12 09:36 GMT

दिल्ली: दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भजनपुरा इलाके में बुधवार को एक घर में 5 लाशें मिली है। लाशों की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। इनमें एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भजनपुरा के एक घर में मिले 5 शव:

मामला दिल्ली का है, एक ओर यहां चुनाव नतीजों के बाद जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हडकंप मच गया। दरअसल, दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार को एक घर से 5 शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति- पत्नी और 3 बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, पति ई-रिक्शा चलाता था। सभी लाशें करीब एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: जारी हुआ फरमान: यहां चलाया AC तो हो जायेगी मौत, ये है वजह…

दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पाँचों एक ही परिवार के:

पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तो मौके पर पहुंच गयी। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। वहीं पीछे का दरवाजा अंदर से बंद था। घर से बदबू आ रही थी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो लाशों को देख सन्न रह गयी। मृतकों की पहचान शंभू, सुनीता और शिवम (17), सचिन (14) और कोमल (12) के रूप में हुई है। यह परिवार भजनपुरा में किराए के मकान में रहता था।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक की चार करोड़ की गाड़ी ने मारी टक्कर: फरार हुआ ‘लाडला’, कई घायल

4 से पांच दिन पुराने हैं शव:

सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि परिवार की हत्या की गयी या उन्होंने ख़ुदकुशी की है। वहीं पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी कि शव 4 से 5 दिन पुराने हैं।

ये भी पढ़ें: गजब का ऑफर: यहां थोक के भाव मिल रहे मोबाइल, 15 हजार कम हुई कीमत

Similar News