नालंदा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

बिहार के नालंदा में बुधवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा नालंदा जिले के गिरियक इलाके के दुर्गापुर में हुआ। हादसे की वजह ट्रक और टेम्पों की भिड़ंत बताई जा रही है।

Update: 2019-11-13 08:17 GMT

नालंदा: बिहार के नालंदा में बुधवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा नालंदा जिले के गिरियक इलाके के दुर्गापुर में हुआ। हादसे की वजह ट्रक और टेम्पों की भिड़ंत बताई जा रही है।

इस हादसे में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस सड़क हादसे के बाद मार्ग पर काफी देर के लिए परिचालन बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें...मिल गया बिहार का दूसरा लालू, कलाकारी देख हो जायेंगे हैरान

राहत और बचाव कार्य जारी

घायलों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। राजगीर के डीएसपी सोमनाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में कुछ नवादा के परनावां गांव के रहने वाले थे तो कुछ नालंदा जिले के कतरीसराय के कतरी गांव और गिरियक प्रखंड के थे।

बताया जाता है कि ट्रक के टक्कर मारने के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से घायलों को टेंपो से बाहर निकाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें...इंडिया जस्टिस रिपोर्ट: महाराष्ट्र सबसे बेहतर, यूपी-बिहार फिसड्डी

Tags:    

Similar News