ये लड़की स्वामी विवेकानंद से करती थी प्यार, शादी के लिए किया था 'प्रपोज'

स्वामी विवेकानंद की सीख, भाषण के बारे में तो पता ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वामी विवेकानंद की 'लव लाइफ' कैसी थी।

Update: 2020-01-12 09:35 GMT

लखनऊ: स्वामी विवेकानंद की सीख, उनके भाषण के बारे में तो पता ही होगा। जीवन को लेकर उनके दिए गये संदेशों को भी लगभग हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपको पता है कि विवेकानंद की 'लव लाइफ' कैसी थी। दरअसल, ये उनका प्रभाव ही था या आकर्षण, जिसने एक विदेशी महिला के मन पर इतना प्रभाव डाला कि उसने विवेकानंद जी से शादी करने का फैसला ले लिया। इतना ही नहीं स्वामी विवेकानंद को मन ही मन चाहने वाली उस महिला ने उन्हें 'प्रपोज' तक कर दिया।

जब महिला ने स्वामी विवेकानंद से शादी का बना लिया था मन:

उस दौर में भी स्वामी विवेकानंद को सुनने वालों की कमी नहीं थी। उनके भाषण से हर कोई प्रभावित हो जाता था। दुनिया में उनका नाम प्रसिद्द हो चुका था। उन्होंने कहा था, 'उठो, जागो, स्वयं जागकर औरों को जगाओ, तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।' उनका ये सन्देश आग की तरफ फैलने लगा।

ये भी पढ़ें: भारत के अमीर मुसलमान, तीनों इतने रईस की खरीद सकते हैं पूरा का पूरा पाकिस्तान!

विवेकानंद से मिलने पहुंच गयी थी महिला:

एक विदेशी महिला तक भी उनका ये सन्देश पहुंचा। महिला को उनकी बातों ने इतना प्रभावित किया कि वो विवेकानंद की फैन हो गयी। उनके हर नए काम या खबर को वो फॉलो करने लगी। तभी उसे पता चला कि स्वामी विवेकानंद एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उसके शहर आ आने वाले हैं। महिला इस खबर से उत्साहित हो गयी और मन ही मन ठान लिया कि उनसे मुलाक़ात कर के ही रहेगी।

ये भी पढ़ें: बनेगा करोड़ों का भव्य मंदिर: दिखेगा ऐसा कि देखती रह जाएगी पूरी दुनिया

शादी के लिए सबके सामने किया था प्रपोज:

निश्चित दिन वह उस स्थान पर जा पहुंची जहां सम्मेलन हो रहा था। महिला स्वामी विवेकानंद के पास जाकर बिना डरे बोली, 'स्वामी जी, मैं आपसे शादी करना चाहती हूं।'

इस पर विवेकानंद ने उससे पूछा, 'क्यों? आखिर तुम मुझसे ही शादी क्यों करना चाहती हो? क्या तुम यह नहीं जानती कि मैं एक संन्यासी हूं?’

महिला ने आत्मविश्वास के साथ कहा, ‘देखिए, बात यह है कि मैं आपके जैसा ही गौरवशाली, सुशील बेटा चाहती हूं। और वह तभी मुमकिन होगा जब आप मुझसे शादी करेंगे।'

महिला की बात सुनकर स्वामी विवेकानंद नेजवाब दिया, ‘देखो, हमारी शादी तो मुमकिन नहीं है, लेकिन एक उपाय जरुर है।’

विदेशी महिला बोली, ‘कैसा उपाय?’

ये भी पढ़ें: 65 की लड़कियों का ये राज: जवान लड़कों की रातों की नींद उड़ा देगा

स्वामी विवेकानंद बोले, 'आज से मैं ही तुम्हारा बेटा बन जाता हूं और तुम मेरी मां बन जाओ। तुम्हें मेरे जैसा बेटा मिल जाएगा।'

महिला को स्वामी विवेकानन्द ने बना लिया था शिष्या:

महिला ने स्वामी विवेकानन्द की बात सुनी तो वह उनकी बात समझ गयी, और ये भी कि एक सन्यासी होना का क्या मतलब होता है। उसने कहा कि आपने अपने संन्यास की महत्ता बनाए रखते हुए मेरी समस्या भी सुलझा दी। धन्य हैं आप और धन्य है आपका वह ज्ञान जो आपके व्यक्तित्व को रोशन किए हुए है, जिसकी रोशनी पूरे संसार में फैल रही है। इसी के साथ उसने कहा कि मैं आपको अपना बेटा स्वीकार नहीं कर सकती लेकिन आपकी आजीवन शिष्या बनकर रहूंगी।

ये भी पढ़ें: 5 गरीब देशों की लिस्ट: पहला नाम आपके होश उड़ा देगा

Tags:    

Similar News