अभी-अभी बीजेपी को झटका! पार्टी के वरिष्ठ नेता का निधन

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। अश्विनी कुमार चोपड़ा लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। 63 वर्ष की उम्र में उनका निधन गुरुग्राम में हुआ है।

Update: 2020-01-18 09:34 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। अश्विनी कुमार चोपड़ा लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। 63 वर्ष की उम्र में उनका निधन गुरुग्राम में हुआ है। वे पत्रकारिता जगत के वे एक जाने-पहचाने नाम थे। उनका जन्म 11 जून 1956 को जालंधर में हुआ।

पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शनिवार को 11:40 बजे अंतिम सांस ली। कैंसर की बीमारी से पीड़ित अश्विनी कुमार को 06 जनवरी 2020 को मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनका इलाज डॉक्टर अश्विनी वैद्य कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। वह एक निर्भीक पत्रकार थे जो बड़ी बेबाकी से विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रहित और समाज हित में अपनी बात रखते थे। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। अश्‍विन चोपड़ा पंजाब केसरी अखबार के संपादक थे।

यह भी पढ़ें...‘मिशन कश्मीर’: मोदी सरकार ने बनाया ऐसा प्लान, 36 मंत्री मिलकर करेंगे पूरा

बता दें कि 2014 में बीजेपी ने हरियाणा के करनाल से अश्विनी कुमार को टिकट दिया था। बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे अश्विनी कुमार ने करनाल से दो बार कांग्रेस के सांसद रहे अरविंद कुमार को 3 लाख 60 हजार मतों के भारी अंतर से मात दी थी।

यह भी पढ़ें...‘गुड़िया’ गैंगरेप: इस बड़े रेप केस के बाद मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, आज आएगा फैसला

2019 में पार्टी फिर से उन्हें चुनाव टिकट देना चाहती थी, लेकिन अश्विनी कुमार चोपड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

Tags:    

Similar News