देश के पहले PM नेहरू की पुण्यतिथि, प्रणब, सोनिया, मनमोहन और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Update:2019-05-27 10:55 IST

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इनके अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन पहुंच कर नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें...टप्पू के पापा आज लाखों के ढेर मे, कभी जेब में नोटों के लिए महीनों तरसते थे……

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "कई लोकतांत्रिक देशों ने भारत के समय ही आजादी पाई लेकिन जल्द ही तानाशाही में तब्दील हो गए। हम नेहरु जी की पुण्य तिथि पर मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थाएं बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं जिनसे भारत में पिछले 70 वर्षों से लोकतंत्र के बने रहने में मदद मिली।''

यह भी पढ़ें...8वीं पास के लिए हाईकोर्ट में निकली हैं बंपर वैकेंसी, सैलरी 50000

गौरतलब है कि 27 मई, 1964 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु का निधन हुआ था। उनका जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय राजनेता के तौर पर विख्यात नेहरु करीब 17 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

भाषा

Tags:    

Similar News