मणिपुर हिंसा में शहीद होने वाले दो जावनों सहित 103 जाबांजों को वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति ने की घोषणा

Gallantry Award 2024: सितंबर 2023 में कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व करते हुए बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-15 03:04 GMT

Gallantry Award 2024 (Pic: Social Media)

Gallantry Award 2024: मणिपुर हिंसा में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों और घायल हुए एक जवान को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने 103 जाबांजों को वीरता के लिए सम्मानित करने का एलान किया है। इनमें शौर्य और कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने वाले जवान भी शामिल हैं। सितंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व करते हुए बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। कीर्ति चक्र शांति काल में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। 

इन्हें मिलेगा कीर्ति चक्र

कर्नल मनप्रीत सिंह के साथ ही तीन अन्य सुरक्षा कर्मियों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

  • राइफलमैन रवि कुमार (मरणोपरांत)
  • मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट (मरणोपरांत) 

ये होंगे शौर्य चक्र से सम्मानित

  • आर्टिलरी रेजिमेंट/राष्ट्रीय रायफल्स की 56वीं बटालियन के नायब सूबेदार पी पाबिन सिंघा
  • जम्मू-कश्मीर रायफल्स की पांचवीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया
  • सिख लाइट इन्फैंट्री/राष्ट्रीय रायफल्स की 19वीं बटालियन के सिपाही प्रदीप सिंह (मरणोपरांत),
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस के अब्दुल लतीफ और भारतीय नौसेना जहाज कोलकाता के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन शरद सिंसुवाल
  •  नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव
  • वायुसेना के विंग कमांडर वर्नोन डेस्मिंड कीन
  • वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार
  • सीआरपीएफ के पवन कुमार (मरणोपरांत)
  • सीआरपीएफ के देवन सी (मरणोपरांत) 
  • सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट लखवीर
  • सीआरपीएफ के राजेश पांचाल 
  • सीआरपीएफ के मलकीत सिंह को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा।

सीआरपीएफ को सबसे अधिक पुलिस वीरता पदक

सीआरपीएफ के हिस्से सबसे अधिक पुलिस वीरता पदक आए हैं। सीआरपीएफ के 57 जवानों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पांच शौर्य चक्र भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के लिए दिए गए हैं। वहीं 32 पदक नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं। पुरस्कार पाने वालों में सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार भी शामिल हैं। जो फरवरी 2019 में बिहार में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई में शहीद हो गए थे।

यूपी पुलिस को 17 अधिकारियों को सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आज यानी 14 अगस्त को इसकी घोषणा की है। साथ ही विशिष्ट सेवा के लिए चार पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। वहीं सराहनीय सेवा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के 70 जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। 17 पुलिसकर्मियों में पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। असद और गुलाम, उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी थे। पिछले साल अतीक और अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले झांसी में 13 अप्रैल 2023 को असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर किया गया था। अपराधियों को ढेर करने वाली यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की 6 सदस्यीय टीम सहित कुल 17 पदाधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिलेगा।   

Tags:    

Similar News