फिर निर्भया कांड: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड

तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को छोड़कर भाग गए। इसके बाद जब पीड़िता खून से लथपथ रोते-बिलखते हुए अपने घर पहुंची। यहां पहले तो पीड़िता के परिजन कुछ समझ नहीं पाये।

Update: 2019-08-11 06:34 GMT

पटना: बिहार में भी अब निर्भया कांड जैसी वीभत्‍स घटना सामने आई है। एक नाबालिग छात्रा के साथ छपरा में गैंगरेप किया गया। यही नहीं, इस घटना के बाद छात्रा के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाल दी गयी। यह वारदात रोजा मोहल्ले की है। फिलहाल, पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दो दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले पर अलर्ट जारी: बकरीद, रक्षा बंधन, 15 अगस्त पर ISIS की बड़ी साजिश

बताया जा रहा है कि पीड़िता के आरोपियों में एक उसका पूर्व परिचित था। यही व्यक्ति छात्रा को झांसा देकर एक कमरे में ले गया। फिर यहां छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में एसपी सारण हर किशोर राय का बयान आया है। राय ने बताया कि पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ बनी काल: लगातार मौतों का सिलसिला जारी, हुआ करोड़ो का नुकसान

तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को छोड़कर भाग गए। इसके बाद जब पीड़िता खून से लथपथ रोते-बिलखते हुए अपने घर पहुंची। यहां पहले तो पीड़िता के परिजन कुछ समझ नहीं पाये। मगर वह उसे लेकर तुरंत हॉस्पिटल गए। बाद में जब छात्रा को होश आया तब उसने पूरी वारदात अपने घरवालों को बताई। इसपर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के हालात पर पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

Tags:    

Similar News