Prince Tewatia Murder: तिहाड़ जेल में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या...चाकुओं से गोदा

Prince Tewatia Murder: दिल्ली के तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। जेल के अंदर ही उस पर चाकुओं से कई वार किए गए। कई अन्य कैदी भी घायल हुए हैं।;

Update:2023-04-15 02:11 IST
प्रिंस तेवतिया (Social Media)

Prince Tewatia Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में शुक्रवार (14 अप्रैल) की शाम गैंगवार की घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि शाम करीब 5 बजे ये तिहाड़ के भीतर गैंगवार हुआ। इस पूरी वारदात में अन्य कैदी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Also Read

तिहाड़ के नंबर- 3 जेल में शाम 5 बजे गैंगवार की घटना हुई। जिसमें 4 कैदी घायल हुए। सभी घायलों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल प्रिंस तेवतिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस गैंगवार में रोहित चौधरी गैंग (Rohit Choudhary Gang) का नाम सामने आ रहा है।

प्रिंस तेवतिया पर 18 क्रिमिनल केस दर्ज

मृतक गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया पर करीब 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। जानकारी के अनुसार, जेल नंबर- 3 में किसी बात को लेकर कैदियों के दो गुटों में विवाद हुआ। इसी में जमकर मारपीट हुई। किसी ने धारदार हथियार से 4 गैंगस्टर पर वार किया। इसमें प्रिंस तेवतिया गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रिंस के ऊपर 7 से 8 बार चाकू से हमला हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही तिहाड़ प्रशासन में हड़कंप मचा गया। तुरंत सभी घायलों को डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रिंस तेवतिया ने दम तोड़ दिया।

प्रिंस दिसंबर में हुआ था अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने प्रिंस तेवतिया को दिसंबर 2022 में अरेस्ट किया था। प्रिंस ने पिस्तौल के दम पर फॉर्च्यूनर गाड़ी लूटी थी। प्रिंस तेवतिया की उम्र महज 30 साल थी। इतनी कम उम्र में प्रिंस ने कई बड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। वह 2010 से लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था। उस पर 16 गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज थे। अपराध की दुनिया में अपना अलग नाम बनाने की ख्वाहिश के चलते प्रिंस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर से हाथ मिलाया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तो उसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। प्रिंस तेवतिया उस वक्त एक बड़े गैंगवार की तैयारी में था।

Tags:    

Similar News