जर्मन कंपनी ने चीन को दिया तगड़ा झटका, अब UP में लगाएगी फैक्ट्री

चीन से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस महामारी को लेकर चीन पर लगातार झूठ बोलने के आरोप लग रहे हैं। अब चीन को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।

Update: 2020-05-18 05:58 GMT

नई दिल्ली: चीन से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस महामारी को लेकर चीन पर लगातार झूठ बोलने के आरोप लग रहे हैं। अब चीन को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय कंपनियां चीन से अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच जर्मनी की जूता बनाने वाली कंपनी वॉन वेल्स (Von Wellx) ने चीन से अपना कारोबार समेट लिया है। कंपनी भारत में अपनी फैक्ट्री लगाएगी।

इस शहर में फैक्ट्री लगाएगी Von Wellx

वॉन वेल्स (Von Wellx) शानदार और हेल्दी फुटवियर्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कंपनी ने हाल ही में चीन में अपने फैक्ट्री को बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना नया प्रोडक्शन यूनिट भारत लाने का निर्णय लिया है। जल्द आगरा में वॉन वेल्स का प्रोडक्शन शुरू होगा। इसके लिए कंपनी ने लैट्रिक इंडस्ट्रीज के साथ समझौता भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें...भारत होगा बहुत गरीब! 13.5 करोड़ नौकरियां खतरे में, बेरोजगारी से मचेगी त्राहि-त्राहि

दुनिया की प्रीमियम ब्रैंड हैं कंपनी

वॉन वेल्स (Von Wellx) पूरी दुनिया में अपने फुटवियर्स के लिए जानी जाती है। कंपनी ने दावा किया है कि उनके उत्पाद इस्तेमाल करने से पांव, घुटने और कमर दर्द जैसी समस्या से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें...अब नहीं बच पाएगा झूठा चीन, भारत समेत इन 62 देशों ने उठाया ये कड़ा कदम

कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक वॉन वेल्स के उत्पाद 80 देशों में बिकते हैं। दुनियाभर में इन फुटवियर्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 10 लाख से भी ज्यादा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जर्मन कंपनी के दुनियाभर में 500 से ज्यादा रीटेल स्टोर्स हैं। कंपनी अपने उत्पाद की बिक्री ऑनलाइन भी करती है।

यह भी पढ़ें...6 घंटों में देश में तबाही! तूफान होता जा रहा भयानक, इन राज्यों पर खतरा

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपनी फैक्टरियां चीन से दूसरे देशों में शिफ्ट करना चाहती हैं। हाल ही में एप्पल ने अपना प्रोडक्शन लाइन चीन से भारत शिफ्ट करने का जिक्र किया है। इसके अलावा कई मोबाइल और इलेक्ट्रिक कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां चीन से भारत आने की तैयारी कर रही है।

Tags:    

Similar News