सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, इतनी कम हुई कीमत, चेक करें नया रेट

त्योहारी सीजन शुरू होने वाले हैं इससे पहले ही सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। यह लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम गिरावट आई है। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

Update: 2020-09-17 14:10 GMT
त्योहारी सीजन शुरू होने वाले हैं इससे पहले ही सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। यह लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम गिरावट आई है।

नई दिल्ली: भारत के लोग सोने के गहने को पहना खूब पसंद करते हैं। इधर हाल के सालों में सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़े हैं। सोने की कीमत बढ़ने के बाद भी लोगों का गोल्ड से मोह भंग नहीं हुआ। भारतीय आज भी सोने के गहने उतने ही पसंद के साथ खरीदते और पहनते हैं। सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि दोनों धातु सस्ता हुए हैं।

अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाले हैं इससे पहले ही सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। यह लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम गिरावट आई है। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 608 रुपये की कमी दर्ज की गई तो वहीं चांदी भी 1,214 रुपये सस्ती हुई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, सोना के भाव 608 रुपये गिरकर 52,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए जबकि चांदी के दाम 1,214 रुपये घटकर 69,242 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। बीते सत्र के कारोबार के दौरान सोना 53,071 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70,456 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों धातु निवेशकों को आकर्षित करने में विफल रहे।

यह भी पढ़ें...ये भारत-पाकिस्तानी महिलाएं: अमेरिका ने भी माना इनका लोहा, चुनाव में जलवा

इसलिए दाम हुए कम

एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 608 रुपये की गिरावट हुई जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 1,943.8 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

यह भी पढ़ें...यात्रियों को तगड़ा झटका: अब महंगा होगा सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकट के पैसे

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी का कहना है कि सोने की कीमतों में अमेरिकी डॉलर की तुलना में कम गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक में 2023 तक ब्याज दरों को शून्य के आसपास रखने के संकेत के बाद डॉलर इंडेक्स मजबूती हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप गोल्ड में बिकवाली दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें...सालों बाद लड़की जिंदा: 12 साल बाद वापस लौटी, चल रहा था कोर्ट केस

कमजोर मांग से सोने-चादी के दाम में गिरावट

हाजिर बाजार में सोने की मांग कम होने के कारण सटोरियों के बिकवाली देखी गई। इसके कारण वायदा बाजार में सोना गुरुवार को 0.78 प्रतिशथ टूटकर 51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंध सौदों में सोना वायदा भाव 404 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत कम होकर 51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। तो वहीं वायदा बाजार में चांदी के दाम गुरुवार को 981 रुपये टूटकर 67,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News