पूणे के गोल्ड मैन की मौत, मशहूर सम्राट पहनता था 10 किलो सोना

भारतीयों में सोने को लेकर प्रेम जगजाहिर है। भारत में खासकर महिलाएं तो सोने के गहनों की दीवानी हैं, तो वहीं पुरुषों में भी गोल्ड को लेकर दीवानगी नजर आती है। एक ऐसे ही गोल्डनमैन के नाम से मशहूर पुणे के बिजनेसमैन सम्राट हीरामन मोझे का निधन हो गया है।

Update: 2020-05-07 15:39 GMT

नई दिल्ली: भारतीयों में सोने को लेकर प्रेम जगजाहिर है। भारत में खासकर महिलाएं तो सोने के गहनों की दीवानी हैं, तो वहीं पुरुषों में भी गोल्ड को लेकर दीवानगी नजर आती है। एक ऐसे ही गोल्डनमैन के नाम से मशहूर पुणे के बिजनेसमैन सम्राट हीरामन मोझे का निधन हो गया है। सम्राट हीरामन मोजे का सिर्फ 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

मशहूर सम्राट करोड़ो के सोने के गहने अपनी शरीर पर पहनता था। बताया जाता है कि सम्राट अपने शरीर पर आठ से 10 किलो सोने के गहने पहनता था। कोरोनो वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच चंद लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।

यह भी पढ़ें...एक दिन में तीसरे हादसे से दहला भारत, गैस लीक के बाद अब बड़ा धमाका, रेस्क्यू जारी

सम्राट आठ से 10 किलो सोने के गहहने पहनता था जिसकी कीमत आज के समय में 4 से 5 करोड़ रुपये है। सम्राट हीरामन मोझे की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हुई। मौत की वजह हार्ट अटैक से बताई गई है।

यह भी पढ़ें...लाशों के बीच हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, दिल दहलाने वाली घटना से मचा हड़कंप

सरकार एक बिजनेसमैन के साथ ही राजनीतिक रसूख भी रखता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। सम्राट ने हाल ही में एक शख्स के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई जिसने फेसबुक पर उसका फेक अकाउंट बनाया था।

यह भी पढ़ें...इंतजार खत्म: HRD मंत्री का एलान, इस दिन होगी JEE एडवांस की परीक्षा

सोने के गहने पहनने की वजह से सम्राट का अंदाज अलग था और इसी वजह से लोगों के बीच मशहूर था। इसीलिए उसे गोल्डन मैन का उपनाम दिया गया।

Tags:    

Similar News