Agniveer: अग्निवीरों को मिलेगी पैरामिलिट्री फोर्स में जगह, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी; सेना शुरू करेगी महिला अग्निवीरों की भर्ती

Agniveer: कुछ अपवादों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) असम राइफल्स (एआर) में कांस्टेबल और राइफलमैन के पद पर भर्ती में पूर्व-अग्निवीर की एक नई श्रेणी बनाई है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-19 10:03 GMT

 Ex-Agniveer (सोशल मीडिया)   

Agniveer: अग्निवीर से सेवानिवृत्ति हुए सैनिकों को अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए कई पदों पर भर्ती किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक नई श्रेणी बनाई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार को एक लिखित संदेश में लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने कुछ अपवादों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) असम राइफल्स (एआर) में कांस्टेबल और राइफलमैन के पद पर भर्ती में पूर्व-अग्निवीर की एक नई श्रेणी बनाई है। बता दें कि मौजूदा समय संसद भवन में शीतकालीन सत्र चल रहा है।

सीआरपीएफ में आत्महत्या की घटनाओं में गिरावट

गृह राज्य मंत्री राय ने लोकसभा में कहा कि पिछले दो साल में सीआरपीएफ में भाईचारे की कोई घटना नहीं घटित हुई है। अर्धसैनिक बल CRPF में साल 2018 से लेकर 2023 तक भाईचारे की 17 घटनाएं घटित हुई हैं। इसमें 14 मामलों में मौतें हुई हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा आत्महत्या की कोई प्रवृत्ति नहीं बढ़ी है। वर्ष 2020 से 2023 तक 206 सीआरपीएफ कर्मियों ने आत्महत्या की है। इसमें 2020 में 54, 2021 में 57, 2022 में 43 और 2023 में 52 सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा आत्महत्या की घटना घटित हुई हैं।

एनजीओ को विदेशों से इतना मिला चंदा

सदन को राय ने बताया कि नवंबर 2023 तक विदेशी मूल के अपराधियों के राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीओएफओ) के पास 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधियों के रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा पिछले तीन वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2021-2022 में कुल 13,520 संघों/एनजीओ को कुल 55,741.51 करोड़ रुपये का विदेशी योगदान प्राप्त हुआ है।

एफसीआरए के 722 आवेदनों को मिली मंजूरी

उन्होंने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के पंजीकरण के बारे में भी जानकारी लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों 2021 और 2022 में एफसीआरए- 2010 के तहत पंजीकरण के लिए कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 14 दिसंबर, 2023 तक 722 आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है, जबकि 225 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। राय ने कहा कि जिन आवेदनों कको अस्वीकार किया गया है, वह एफसीआरए 2010 के प्रावधानों और उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने के कारण था।

सेना करेगी महिला अग्निवीरों की भर्ती

साल आर्मी डे ( 15 जनवरी) पर भारतीय सेना महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू कर सकती है। इस भर्ती के लिए सेना केस स्टडी पूरी हो चुकी है और उसने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने प्रजेंटेशन भी दे दिया है। अब बस भारतीय सेना दिवस या उससे पहले सेना महिला अग्निवीरों की भर्ती का ऐलान कर सकती है। अभी सेना में महिलाओं को कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (CMP) में ही सैनिक के तौर पर भर्ती किया जाता है। हालांकि अब सेना अपनी कॉम्बैट और कॉम्बैट सपोर्ट आर्म को छोड़कर बाकी सेवाओं में महिला अग्निवीरों को भर्ती करने के लिए तैयार हो चुकी है।

Tags:    

Similar News