Monkeypox in India: भारत में बढ़ते मंकी पॉक्स को लेकर सरकारें अलर्ट, जानिए कितना है खतरनाक

Monkeypox in India: भारत में मंकी पॉक्स का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर सरकारें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। जानिए कितना खतरनाक है मंकी पॉक्स।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-09-11 12:41 IST

भारत में बढ़ता Monkeypox का खतरा

Monkeypox in India: मंकी पॉक्स वायरस दुनियाभर में लगातार फैलता जा रहा है। इसका असर अब तो भारत पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को भारत में मंकी पॉक्स का पहला मामला देखने को मिला। जिसके बाद सरकारें इस वायरस को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर हो गईं। लोगों के मन में इस वायरस को लेकर दहशत बन गई। उनके दिमाग में कोरोना वाले दिन वापस आ गए। आपको बता दें कि मंकी पॉक्स कोई नई बिमारी नहीं है लेकिन एमपॉक्स के क्लैड-1 को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।

क्या है मंकी पॉक्स के लक्षण?

अगर मंकी पॉक्स के लक्षणों की बात करें तो इसमें सबसे पहले संक्रमित व्यक्ति को बुखार आता है। उसके साथ ही सिरदर्द, शरीर में सूजन, मांसपेशियों में दर्द और पीठ दर्द जैसे सामान्य लक्षण नजर आते हैं। फीवर कम होने पर शरीर पर चकत्ते आने लग जाते हैं। पहले चेहरे से शुरू होते हैं और फिर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल जाते हैं। इन चकत्तों में खुजली या दर्द भी होता है। इस संक्रमण को ठीक होने में कम से कम 14 से 21 दिनों का समय लगता है। लेकिन शरीर में हुए गंभीर घाव को भरने में थोड़ा समय लग जाता है।

मंकी पॉक्स से कैसे करें बचाव

मंकी पॉक्स से बचने के लिए WHO ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि मंकी पॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के पास न जाए। अगर घर में कोई संक्रमित व्यक्ति है तो आप साबुन से हाथ धोते रहें। पीड़ित व्यक्ति की गांठें पूरी तरीके से ठीक होने तक दूर रहें। ठीक होने के 12 हफ्तों तक रिलेशन बनाने में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। बाकी इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है वैक्सीन लगवाएं। आपको बता दें की मंकी पॉक्स एक ऐसी बीमारी है को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है।

Tags:    

Similar News