Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इस लिस्ट में खरगे, सोनिया व राहुल-प्रियंका शामिल

Gujarat Election 2022: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी इस स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-11-15 12:01 GMT

Gujarat Election 2022 (Social Media)

Gujarat Election 2022: आज गुजरात विधानसभा चुनाव में लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार के जैसे लोग इस स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल ये नाम

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नेताओं के नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रमेश चेन्नीथला, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, तारिक अनवर, बी.के. हरिप्रसाद, मोहन प्रकाश और शक्ति सिंह गोहिल।



डॉ रघु शर्मा, जगदीश ठाकोर, सुखराम राठवा, सचिन पायलट, शिवाजी राव मोघे, भरतसिंह एम.सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया श्री सिद्धार्थ पटेल, अमित चावड़ा, नारनभाई राठवा, जिग्नेश मेवाणी, पवन खेरा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, कांतिलाल भूरिया, नसीम खान, राजेश लिलोथिया, परेश धनानी, वीरेंद्र सिंह राठौर, सुश्री उषा नायडू, रामकिशन ओझा, बी.एम. संदीप, अनंत पटेल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और इंद्र विजय सिंह गोहिल शामिल हैं।

गुजरात में इस तारीक को होगें चुनाव

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर इस बार 15वां चुनाव होना है। आपको बता दें, इस बार गुजरात में चुनाव 2 चरण में सम्पन्न हो रहे हैं। इसमें पहले चरण के लिए वोटिंग एक दिसंबर को 89 सीटों पर होगी। तो वहीं दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे। जबकि मतों की गिनती आठ दिसंबर को हिमांचल प्रदेश के साथ ही होगी। 

इस बार 51,782 बूथ पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। गुजरात में इस बार 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का 14 नवंबर को अंतिम दिन था। जबकि 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तो वहीं 182 विधायकों वाली वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

Tags:    

Similar News