Gujarat News: गुजरात में 45 पाकिस्तानी हिंदुओं को हिरासत में लिया गया, ये है पूरा मामला

Gujarat News: स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के 45 हिंदुओं को बनासकांठा के अकोली गांव से हिरासत में लिया गया है। सभी को वापस पाकिस्तान भेजनी की तैयारी की जा रही

Update: 2023-08-21 02:07 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Gujarat News: गुजरात के बनासकांठा में 45 पाकिस्तानी हिंदुओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक जिन 45 पाकिस्तानी हिंदुओं के हिरासत में लिया गया है, उन पर वीजा समाप्त होने और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए उनके आवेदन खारिज हो जाने के बाद भी ये लोग बनासकांठा के अकोली गांव में रहे थे।

वीजा समाप्त होेने के बाद भी भारत में रह रहे थे

स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के 45 हिंदुओं को बनासकांठा के अकोली गांव से हिरासत में लिया गया है। सभी को वापस पाकिस्तान भेजनी की तैयारी की जा रही है। उन्होने कहा कि ये सभी पाकिस्तानी नागरिक उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने के लिए भारत आए थे और अपने रिश्तेदारों से मिलने बनासकांठा आए थे। लेकिन, वीजा समाप्त होने के बाद भी यह पाकिस्तान नहीं गए और यहीं गुजरात में अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि ये सभी लोग वैध वीजा पर पिछले दो महीने से भारत में रह रहे थे। इन लोगों पर वीजा समाप्त होने के बाद अधिक समय तक भारत में रूकने का आरोप है। क्योंकि, इनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। इन नागरिकों का एलटीवी स्वीकृत नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे पिछले चार-पांच दिनों से बनासकांठा के अकोली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां थे।

भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं इतने लोग

बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की सूची भारतीय उच्चायोग को सौंपी थी। सौंपी गई सूची के मुताबिक पाकिस्तानी के जेलों में 42 आम नागरिक और 266 मछुवारों समेत 308 भारतीय पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। जबकि भारतीय जेलों में 417 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं। इनमें 343 आम नागरिक और 74 मछवारे हैं। पाकिस्तान ने भारत सरकार से सजा पूरी कर चुके पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करके सौंपने का अनुरोध किया था। वहीं, भारत ने भी पाकिस्तान से उसकी जेलों में बंद भारतीय नागरिकों को रिहा करने की बात कही थी।

Tags:    

Similar News