यौन शोषण का शिकार हुई थीं मैरी कॉम, बेटों को चिट्ठी लिख कही ये बात

उन्होंने 9 साल के अपने दो बेटों और तीन साल की उम्र वाले सबसे छोटे बेटे के नाम लिखे लेटर में बताया था कि वो यौन शोषण का शिकार हुई थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटों से महिलाओं का सम्मान करने की बात कही।

Update: 2021-03-01 11:14 GMT
यौन शोषण का शिकार हुई थीं मैरी कॉम, बेटों को चिट्ठी लिख कही ये बात

लखनऊ: एक किसान परिवार से आई भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने खेल की दुनिया में अपने हुनर के बदौलत एक अलग पहचान हासिल कर ली है। एशियन गेम्स से लेकर ओलंपिक तक उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी। मैरी के मां बनने के बाद जब सभी को लगा कि उनके करियर का अंत हो चला है तो मुक्केबा ने अपनी कामयाबी का नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया।

एक मार्च को नहीं होता मैरी का बर्थडे

आज मैरी कॉम का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनकही बातें बताने जा रहे हैं। तो सबसे पहले शुरू करते हैं उनके जन्मदिवस से। क्या आप जानते हैं कि एक मार्च को असल में मैरी कॉम का बर्थडे होता ही नहीं है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं आज के दिन इस बॉक्सर का जन्म नहीं हुआ था बल्कि सही तारीख 24 नवंबर है।

इस बारे में उन्होंने खुलासा किया था कि असल में उनकी जन्मतिथी 24 नवंबर है। उनके चाचा ने बचपन में गलतीसे स्कूल में जन्म की तारीख एक मार्च लिखा दी थी। क्योंकि उन्हें इस बारे में सही जानकारी नहीं थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस न बदलने का फैसला किया और आज तक आधिकारिक तौर पर यही उनकी जन्मतिथी है।

यह भी पढ़ें: तबाही से रोएगा चीन: ताकतवर सेनाओं ने शुरू की तैयारी, अब नहीं बचेगा दुश्मन

(फोटो- ट्विटर)

मैरी कॉम का यौन शोषण

इसके अलावा मैरी कॉम ने एक और बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वो 17 साल की थीं तो वो यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं थीं। एक बार नहीं बल्कि तीन तीन बार। यह वो दौर था जब मैरी बॉक्सिंग में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने बेटों को लिखी एक चिट्टी में किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 9 साल के अपने दो बेटों और तीन साल की उम्र वाले सबसे छोटे बेटे के नाम लिखे इस लेटर में लिखा कि वो उनसे बलात्कार और यौन हिंसा के बारे में बात करना चाहती हैं। उन्होंने अपने बेटों से महिलाओं का सम्मान करने की बात कही।

बेटों को चिट्ठी लिख बताई घटना

अपने साथ हुई एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए भारतीय मुक्केबाज ने कहा कि मुझे मालूम है कि यह काफी चौंका देने वाली बात इस लिए है क्योंकि यह घटना ऐसी औरत के साथ घटित हुई जो अपने मुक्के की ताकत के लिए पहचानी जाती है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे मैं रिक्शा में बैठकर अपने ट्रेनिंग कैंप जा रही थी। तभी एक अनजान व्यक्ति ने मुझपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: टिकटॉक स्टार पूजा सुसाइड केस, दादी का बड़ा खुलासा, कहा माता-पिता बोल रहे झूठ

उसने मेरी छाती पर हाथ लगाया। जिस पर मुझे बहुत गुस्सा आया। मैंने चप्पल हाथ में लेकर उसका पीछा किया। लेकिन वो भाग निकला। मुझे अफसोस है कि उस वक्त जो कराटे मैंने सीखा था वो भी मेरे काम नहीं आ सका। उन्होंने आगे कहा कि वो अपने बेटों को महिलाओं से कैसे व्यवहार करना चाहिए, उसके लिए संवेदनशील बनाना चाहती हैं।

(फोटो- ट्विटर)

मैरी कॉम 38 साल की हो गई हैं। उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया और बॉक्सिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए। उनके नाम छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने का विश्व रिकॉर्ड है। अब तक ऐसा किसी भी महिला मुक्केबाज ने नहीं किया है। बता दें कि मैरी कॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

कुछ मर्दों के लिए औरतें सिर्फ एक जिस्म

उनका कहना है कि इतना सबकुछ हासिल करने के बाद भी कुछ मर्दों के लिए औरतें सिर्फ एक जिस्म हैं। अपने बेटों से मैरी कहती हैं कि याद रखो मेरे बेटों, तुम्हारी तरह हमारी भी दो आँखें हैं। एक नाक है। हमारे जिस्म के हिस्से तुम से कुछ अलग जरूर हैं। बस हमारे बीच इतना सा ही फर्क है। मर्दों की तरह हम भी सोचने के लिए दिमाग का सहारा लेते हैं।

फिलिंग्स का एहसास करने के लिए दिल का सहारा लेते हैं। हमारी ये नियति नहीं है कि कोई हमारे सीने या नितम्ब पर हाथ लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं क्या पहने या कब घर से बाहर निकलें यह मायने नहीं रखता, क्योंकि ये दुनिया महिलाओं की भी उतनी ही है जितनी मर्दों की। उन्होंने कहा, मुझे आज तक यह नहीं पता चल सका कि किसी महिला को उसकी मर्जी के खिलाफ छूने से मर्दों को क्या महसूस होता है।

मैं चाहती हूं कि तुम्हें पता चलना चाहिए कि यौन हिंसा और बलात्कार ऐसे अपराध हैं जिनके खिलाफ कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जब कभी तुम किसी महिला के साथ छेड़खानी होता हुआ देखो तो तुम उस महिला की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाओ।

यह भी पढ़ें: मोदी के बाद अब नेताओं में होने लगा वैक्सीनेशन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News