हरभजन सिंह ने कहा- अभी राजनीति में जाने का नहीं इरादा, ना फैलाएं अफवाहें

Update: 2016-12-22 05:32 GMT

चंडीगढ़: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उनका अभी राजनीति में जानें का इरादा नहीं है। प्लीज अफवाहें ना फैलाएं, हमने कोई पार्टी ज्वांइन नहीं की है। बता दें कि खबर मिली थी की हरभजन सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। खबरों के मुताबिक हरभजन सिंह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर से लड़ेंगे।

सूत्रों की मानें तो वह कई महीनों से राजनीति में आने की सोच रहे है जिसके लिए वह पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह से संपर्क बनाए हुए है। अमरिंदर सिंह ने भी कहा कि अगर भज्जी पार्टी में शामिल होते है तो उनका पार्टी में भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें भज्जी का ट्वीट...



आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

-भज्जी करीबन 6 महीनों से अमरिंदर सिंह के संपर्क में है।

-ऐसे भी संकेत लगाए जा रहे है कि हरभजन को लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

-बीजेपी छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के संपर्क में है।

-उनकी पत्नी नवजोत कौर पहले से ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

-सिद्धू के आम पार्टी में भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन वह उनकी बात नहीं बनी।

-ऐसे में सिद्धू और हरभजन के आने के बाद कांग्रेस के चुनाव अभियान में नया जोश आने की उम्मीद है।

Similar News