Haryana Assembly Elections: आप भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार! जल्द हो सकती है घोषणा

Haryana Assembly Elections: आप और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में जुट गई है। आप राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Report :  Network
Update: 2024-09-07 07:09 GMT

Arvind Kejriwal: (सोशल मीडिया) 

Haryana Assembly Elections: जैसे-जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं। राजनीतिक पार्टियां भी अपने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस से समझौता नहीं होता देख आम आदमी पार्टी अब राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी एक-दो दिन में अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर सकती है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगा। आप हरियाणा में लगातार काम कर रही है। सुनीता केजरीवाल की हरियाणा में आज जनसभाएं भी हैं। ग्राउंड पर हमारा संगठन मजबूत है और हम वहां की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। एक-दो दिन में उम्मीदवारों का ऐलान भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कुछ निष्कर्ष निकलेगा।

...तो कोई गठबंधन नहीं होगा

शुक्रवार को यह बात सामने आई थी कि हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारा को लेकर में सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के चयन को लेकर समस्या आ गई है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया था कि कांग्रेस ने जो फार्मूला सुझाया है वह आम आदमी पार्टी को स्वीकार नहीं है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा था कि अगर कांग्रेस मौजूदा फॉर्मूले पर कायम रहती है तो कोई गठबंधन नहीं होगा।

गठबंधन कर लड़ा था दोनों ने लोकसभा चुनाव

हाल ही में हुए लोकसभा का चुनाव हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा था। कांग्रेस ने राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे तो वहीं कुरुक्षेत्र सीट आम आदमी पार्टी के हिस्से में आई थी।

Similar News