Haryana Assembly Elections: सीएम सैनी ने बनाई बढ़त, अनिल विज समेत कई मंत्री पीछे

Haryana Assembly Elections: लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गढ़ी सांपला से भूपिंदर सिंह हुड्डा, जुलाना से विनेश फोगाट, रानिया से रंजीत सिंह चौटाला, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला, सिरसा से गोपाल कांडा और हिसार से सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरों ने चुनाव लड़ा था।

Report :  Network
Update:2024-10-08 09:34 IST

 Haryana Assembly Elections 2024 (Pic: Social Media)

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रूझानों में इस बार काफी उलटफेर देखने को मिल रहा है। विधानसभा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रूझानों में जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं तो वहीं कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गढ़ी सांपला से भूपिंदर सिंह हुड्डा, जुलाना से विनेश फोगाट, रानिया से रंजीत सिंह चौटाला, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला, सिरसा से गोपाल कांडा और हिसार से सावित्री जिंदल समेत कई दिग्गज चेहरों ने चुनाव लड़ा था।

इनके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज, रेवाड़ी सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव, तोशाम सीट से श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

जानिए कौन है और कौन चल रहा पीछे-

-फरीदाबाद सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल आगे चल रहे हैं, वो 11,800 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। -जुलाना सीट से विनेश फोगाट 1237 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी ने बढ़त बनाई हुई है।

- अंबाला कैंट सीट पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अभी भी पिछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवरा आगे चल रही हैं।

- हिसार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल 3800 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

-आईएनएलडी महासचिव अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट पर 6600 वोटों से पिछड़ गए हैं, यहां कांग्रेस के भरत बेनीवाल आगे हैं।

- कलायत सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारन 1872 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कलायत सीट पर 7वें नंबर पर हैं। यहां आईएनएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा 5वें नंबर पर हैं।

- आदमपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं। भव्य कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।

- जुलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं। बीजेपी प्रत्याशी योगेश बैरागी ने 3641 वोटों से बढ़त बनाई है।

- सिरसा से गोपाल कांडा पिछड़ गए हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने 2800 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई है।

-गढ़ी सांपली किलोई सीट से कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

-कैथल सीट पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सिंह सुरजेवाला 2623 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-उचाना कलां सीट से कांग्रेस कैंडिडेट बृजेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। वो 1188 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

- रानिया सीट पर आईएनएलडी कैंडिडेट अर्जुन चौटाला ने लगातार बढ़त बनाई है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अपने दादा रंजीत सिंह चौटाला को पीछे किया है।

- हरियाणा में एक सीट पर बीएसपी उम्मीदवार आगे चल रहा है। अटेरी सीट से अट्टर लाल 2574 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- अंबाला कैंट में निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवरा आगे चल रही हैं। अनिल विज उनसे करीब 940 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

- हिसार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं।

-रेवाड़ी सीट पर लालू यादव के दामाद और कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव पिछड़ गए हैं। यहां से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण यादव ने 1908 वोटों से लीड बनाई है।

- करनाल से बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन आनंद 4479 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान अपनी होडल सीट पर 637 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- गढ़ी सांपली किलोई सीट पर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने 22 हजार वोटों से बढ़त बनाई है।

- चौटाला परिवार के सदस्य और दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से पीछे चल रहे हैं।

- सिरसा सीट पर दूसरी राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 1053 वोटों से आगे हो गए हैं। इस सीट पर गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं।

- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से 732 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने बढ़त बनाई है।

- तोशाम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने बढ़त बना ली है। यहां पर कांग्रेस ने उनके ही चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को उतारा था।

-उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे हो गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने बढ़त बनाई है।

- करनाल में बीजेपी के जगमोहन आनंद 1470 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता विर्क पिछड़ गई हैं।

Tags:    

Similar News