Haryana Election 2024 : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर नहीं बनी बात, क्या अकेले लड़ेगी चुनाव?

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन सकी है।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-09-06 10:00 GMT

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव - 2024 का ऐलान होने के बाद से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों के बीच होड़ जैसी मच गई है, हर कोई जीत के दावे कर रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच शुक्रवार को गठबंधन पर मुहर लगनी थी, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि सहमति नहीं बन सकी है। इससे पहले भी बैठक हुई थी, तब भी सहमति नहीं बन पाई थी।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गंठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, इसे लेकर शुक्रवार को आखिरी दौर की बातचीत होनी थी। ऐसा माना जा रहा था बातचीत के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन पर मुहर लग सकती है, लेकिन आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का फार्मूला पसंद नहीं आया है।   

आम आदमी पार्टी मांग रही ज्यादा सीट

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर चुनाव होना है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पांच सीटें देने का मन बनाया है, हालांकि आम आदमी पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी ने इससे ज्यादा सीटों की मांग की है। बीते लोकसभा चुनाव में अपनी जीत से गदगद कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कोई भी हीलाहवाली के मूड में नहीं है, इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय ले रही है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने हरियाणा में 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों पर भी विचार कर लिया है।

चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक अलग रणनीति पर काम कर रही है। वह अपने नेताओं को नामांकन के लिए लिए सिर्फ दो दिन का ही समय देना चाह रही है। इसके साथ ही पिछले चुनाव में जिन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई थी, वहां नए प्रत्याशी पर दांव लगाने के मूड में है। वहीं, आम आदमी पार्टी की कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची पर नजर है। वह अभी प्रतीक्षा की स्थिति में नजर आ रही है। कोई भी पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। हालांकि यह बताया जा रहा है हरियाणा में आम आदमी पार्टी कम से कम 10 सीटें मांग रही है, ऐसे में अब देखना होगा कि कांग्रेस कितनी सीटें देती है।

Tags:    

Similar News