किसानों ने इस डिप्टी CM का खोद डाला हेलीपैड, अचानक दौरा करना पड़ा रद्द

इससे पहले हरियाणा के किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने भी अपना विरोध दर्ज कराया था। किसानों ने उनके काफिले को रोककर काले झंडे दिखाए थे और लाठियां भी चलाई थीं।

Update: 2020-12-24 09:14 GMT
दुष्यंत चौटाला के हेलिकॉप्टर को आज इस हेलीपेड पर लैंड करना था। लेकिन किसानों के विरोध को देखते हुए दुष्यंत चौटाला को अपना दौरा रद्द करना पड़ गया।

जींद: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन कर रहे किसानों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। पहले किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को बीच रास्ते में रोककर काले झंडे दिखाए थे। उसके बाद

से अब उनके निशाने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आ गये हैं।

किसानों ने जींद जिले के उचाना में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आने से पहले बनाए गए हेलीपैड को फावड़े से खोदकर उसे तहस नहस कर दिया।

इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने यहां पर दुष्यंत चौटाला वापस जावो के नारे भी लगाए।

इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज

किसानों ने इस डिप्टी CM का खोद डाला हेलीपैड, अचानक दौरा करना पड़ा रद्द (फोटो:सोशल मीडिया)

डिप्टी सीएम को आज ही करना था लैंड

बताया जा रहा है कि दरअसल दुष्यंत चौटाला के हेलिकॉप्टर को आज इस हेलीपेड पर लैंड करना था। लेकिन किसानों के विरोध को देखते हुए दुष्यंत चौटाला को अपना दौरा रद्द करना पड़ गया।

वहीं इस पूरे मामले में किसानों का कहना है कि जब तक दुष्यंत चौटाला किसानों का समर्थन नहीं करते तब तक उन्हें इस क्षेत्र में दाखिल नहीं देंगे।

यहां जो भी नेता आएगा उसका इसी तरह विरोध किया जायगा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस्तीफा देकर किसानों के बीच में आएं।

किसान आंदोलन Live:प्रियंका समेत सभी कांग्रेसी नेता रिहा, राहुल का केंद्र पर हमला

इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज (फोटो:सोशल मीडिया)

हरियाणा के मुख्यमंत्री का भी किसानों ने किया था विरोध

इससे पहले हरियाणा के किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने भी अपना विरोध दर्ज कराया था। किसानों ने उनके काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे और लाठियां भी चलाई थीं। जिसके बाद से हरियाणा पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे के प्रयास का केस भी दर्ज किया है।

किसानों के खिलाफ अंबाला में ही मामला दर्ज किया गया है। जहां मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने मुख्यमंत्री खट्टर को उस वक्त काले झंडे दिखाए थे, जब उनका काफिला अंबाला शहर से गुजर रहा था।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री खट्टर आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए यहां पर आए थे।

सुनें पीएम मोदी को: बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम हुए शामिल

Tags:    

Similar News