Haryana: नूंह में 28 अगस्त को फिर निकाली जाएगी जलाभिषेक यात्रा, खट्टर सरकार ने दी मंजूरी

Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को विहिप के जलाभिषेक यात्रा पर पथराव और हिंसा के बाद अधूरी यात्रा एक बार फिर 28 अगस्त को निकाली जाएगी। हरियाणा सरकार ने यात्रा को मंजूरी दे दी है।

Update: 2023-08-16 11:07 GMT
ब्रज मंडल यात्रा (Social media)

Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई, 2023 को जलाभिषेक यात्रा पर पथराव हुआ था। जिसके बाद हिंसा के बाद अधूरी यात्रा फिर से निकाली जाएगी। हरियाणा सरकार की तरफ से 28 अगस्त को होने वाली 'ब्रज मंडल यात्रा' को मंजूरी दे दी गई है।

बता दें, 28 अगस्त को होने वाली ब्रज मंडल यात्रा में सरकार और प्रशासन के सामने सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित बड़ी चुनौती होगी। यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) पदाधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की। अब सरकार से इस यात्रा को मंजूरी मिल गई है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता भी हो सकते हैं शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि, अभी भी मेवात में माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो सका है। पुलिस-प्रशासन उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रही है। ये भी बता दें कि, 28 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है। ऐसे में पूरी संभावना है कि इस यात्रा में ब्रज मंडल के बजरंग दल (Bajrang Dal) और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों समेत अन्य श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

नूंह हिंसा में 6 लोगों की गई थी जान

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बीते 31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभायात्रा निकाली थी। यह यात्रा विहिप द्वारा हर साल निकाली जाती है। मगर, इस वर्ष विशेष समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पर जमकर पथराव किया। जिसके बाद मेवात और नूंह से हिंसा भड़क गई। कई जगहों पर गोलीबारी भी हुई। थाने फूंक दिए गए। यात्रा पर पथराव और गोलीबारी के बाद भड़की हिंसा में गुरुग्राम के दो होमगार्ड सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

अब तक 400 गिरफ्तार, 150 FIR दर्ज

नूंह में हुई हिंसा की आग पड़ोसी जिलों में भी फ़ैल गई। देखते ही देखते पूरा हरियाणा जल उठा। हिंसा के बाद राज्य प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है। करीब 400 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही, हिंसा मामले में 150 से अधिक एफआईआर भी दर्ज किये गए हैं।

Tags:    

Similar News