मुंबई समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार देर रात बताया कि मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Update: 2020-07-03 21:22 GMT

मुंबई: भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार देर रात बताया कि मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है।

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है। शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानी 3 और 4 जुलाई के बीच, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 4 जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभवाना है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें...UP में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, सिर्फ दो दिन में आए इतने पॉजिटिव केस

इससे पहले शुक्रवार सुबह से मुंबई समेत उपनगरों में भारी बारिश देखने को मिली है। जिसकी वजह से मुंबई शहर और आस-पास के क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। दादर, माटुंगा, वरली नाका, लालबाग, किंग्ज सर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी सहित कई इलाकों में पानी भर गया था। हिंदमाता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भर गया था जिसके कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें...UP ये मंत्री कोरोना पॉजिटिव: CM योगी की कोविड टीम-11 में है शामिल

मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी थी रत्नागिरि जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी ही बारिश हो सकती है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News