कैसे खाओगे प्याज: इतनी महंगी होने जा रही अब, खाने के लिए रोएंगे आप

प्याज एक ऐसी चीज है जिसका हर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। चाहें हम वेज बनाए या नॉन-वेज लगभग हर डिश में इसका इस्तेमाल होता है।

Update: 2019-11-06 09:29 GMT

नई दिल्ली: प्याज एक ऐसी चीज है जिसका हर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। चाहें हम वेज बनाए या नॉन-वेज लगभग हर डिश में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन अब प्याज खरीदना सबके लिए महंगा पड़ सकता है। अब इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है।

ये भी देखें:दहल उठा बिहार! 3 दिन में 12 हत्याओं से मची सनसनी, यहां आक्रोश व आगजनी

उपभोक्ता मामलों के विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान में भारतीय मिशनों से अनुरोध किया जाएगा कि वे भारत को प्याज की आपूर्ति की सुविधा दे। उम्मीद है कि 80 कंटेनरों के तुरंत इंपोर्ट और 100 कंटेनरों को भारत में समुद्री मार्गों के जरिए भेजे जाएंगे।

अब प्याज सेब से भी ज्यादा महंगा हो गया है। जहां एक महीने पहले 100 रुपए तक बिकने वाला सेब अब 50 रुपए किलो बिक रहा है, वहीं 15 से 20 रुपए तक बिकने वाला प्याज अब 80 रुपए किलो तक बिक रहा है।

फिलहाल अभी प्याज बाजार में सही दामों मे मिल रहा है। लेकिन ज्यादा दिन तक ऐसा नहीं हो पाएगा। ऐसा बताया जा रहा है इस बारिश ज्यादा न होने की वजह से प्याज की फसलों में कमी आ गयी हैं।

ये भी देखें:सिंघम से धक्कामुक्की! बेटे के साथ हुई बद्तमीज़ी तो हुए आग बबूला बालीवुड एक्टर

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रेट हैं प्याज के। अचानक से बढ़ रहें हैं प्याज के रेट, जिस वजह से हिल सकता है आपके घरों का बजट।

बिचौलिए कर रहें हैं घपलेबाजी

किसानों से प्याज लेने के बाद बिचौलिए कर देतें उनमें हेर-फेर। जिस वजह से बाजार में कस्टमर्स को नए और महंगे रेट में मिलतें हैं प्याज।

Tags:    

Similar News