हाड कंपाने वाली ठंड: बर्फबारी ने किया बुरा हाल, शीतलहर ने बढ़ाई गलन

बर्फबारी (Snowfall) के बाद शिमला समेत कई इलाकों में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। बर्फ पिघलने से शीतलहर (Cold Waves) चल रही हैं। जहां पर धूप ने दर्शन नहीं दिए हैं, वो स्थान जम गए हैं। 

Update: 2020-12-31 08:49 GMT
मार्केट से खाने के सामान खत्म हो गए हैं और करीब 70 लाख लोगों को गरम पानी की जरूरत है। भूखे-प्या‍से लोगों को एक हॉट मील खाने के लिए 4-4 घंटे तक लाइन लगाना पड़ रहा है।

शिमला: उत्तरी भारतीय राज्य (Northern Indian states) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहीं पर लोगों को बिल्कुल प्रचंड ठंड का एहसास हो रहा है। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां पर बीते रविवार को हुई बर्फबारी (Snowfall) के बाद शिमला समेत कई इलाकों में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। यहां पर धूप तो खिली है, लेकिन बर्फ पिघलने से शीतलहर (Cold Waves) चल रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य में तीन से पांच जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

बर्फबारी के बाद गलन और बढ़ी

बीते तीन दिनों से हिमाचल में प्रचंड ठंड पड़ रही है। शीतलहर चलने के साथ ही लोगों को सर्द का और ज्यादा एहसास हो रहा है। यहां पर मौसम साफ है, लेकिन जहां पर धूप ने दर्शन नहीं दिए हैं, वो स्थान जम गए हैं। जिन इलाकों में धूप कम पड़ती है, ऐसे स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदू से नीचे पहुंच चुका है। रविवार को राज्य के कई इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद गलन और बढ़ गई है। वहीं ये बर्फ अब तक वैसी की वैसी ही है। पगडंडियों समेत कुछ रास्तों पर बर्फ जमी हुई है।

यह भी पढ़ें: खाई में समाई कार: मौत के करीब जाते रहे 6 लोग, तभी अचानक हुआ चमत्कार

(फोटो- सोशल मीडिया)

ठंड से बचने के लिए लोग कर रहे ये उपाय

यहां पर रात में काफी ज्यादा पाला पड़ रहा है, जो सुबह तक जमकर शीशे की तरह हो गया है। इन रास्तों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस हाड कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर उसकी गर्माहट ले रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों की मानें तो ये स्थिती मार्च महीने के अंत तक बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, ममता बनर्जी के भतीजे के करीबी पर लिया एक्शन

(फोटो- सोशल मीडिया)

यहां रहा इतना तापमान

सूबे में रात को तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। कल की बात करें तो बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा कुफरी में यह तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस, मनाली -2.6 डिग्री, सोलन -0.6 डिग्री, लाहौल स्पीति का केलांग -12.7 डिग्री, -0.1 डिग्री, भुंतर -0.1, सुंदरनगर -1.0 कल्पा -5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: 2021 से दौड़ेगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां देखें लिस्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News